हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हार्दिक पांड्या की कप्तान पर भड़के पूर्व दिग्गज ने आगबबूला होकर कहा- ऐसा देख मेरा तो सिर घूमने लग गया

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली। यह टीम की लगातार तीसरी हार है। अब आर अश्विन ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर गुस्सा जताया।

संजय सिंह बिष्ट

R Ashwin on Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 222 रन ही बना सकी। यह मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार रही, जिससे टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में आ गया है। इस मुकाबले में रजत पाटीदार की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल

इस हार के बाद टीम के प्रदर्शन और कप्तानी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की रणनीति पर खुलकर आलोचना की। उन्होंने उस फैसले को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया, जिसने मुंबई इंडियंस को मुकाबले से बाहर कर दिया।

अश्विन का बड़ा बयान

आर अश्विन ने कहा, "रजत पाटीदार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं। जब वो बल्लेबाजी के लिए आए थे, तो आपने तुरंत गेंद मयंक मारकंडे को सौंप दी। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मयंक मारकंडे के दिमाग में क्या चल रहा होगा। हैदराबाद में पाटीदार ने उनकी हालत खराब कर दी थी। जब पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए, तो आपने तुरंत ही गेंद उन्हें दे दी। यह काफी खराब फैसला था। मेरा सिर घूमने लग गया था। 210 और 240 में काफी बड़ा फर्क होता है। मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स ने 6 ओवरों में 80 रन लुटाए।"

गेंदबाजी प्रदर्शन पर चिंता

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता बनकर उभरी है। तेज गेंदबाजों से लेकर स्पिन विभाग तक टीम लगातार रन लुटा रही है। शार्दुल ठाकुर की इकोनॉमी 13.45 तक पहुंच गई है, जबकि ट्रेंट बोल्ट भी महंगे साबित हुए हैं और उनकी इकोनॉमी 12.22 रही है। वहीं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और वह चार मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

इसके अलावा मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। लगातार खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और टीम मैनेजमेंट पर दबाव साफ नजर आने लगा है। अब टीम को अपनी गेंदबाजी रणनीति में बड़े बदलाव करने की जरूरत महसूस हो रही है।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित