मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी 13 साल का तिलिस्म, 2012 के बाद नहीं कर सकी है ऐसा

Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से होगा। हार्दिक पांड्या की टीम 13 साल के खराब ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, 2nd Match: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई पिछले 13 साल से टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है।

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन की शुरुआत आखिरी बार जीत के साथ साल 2012 में की थी। इसके बाद से हर बार टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस खराब रिकॉर्ड से इस बार पीछा छुड़ाना चाहेगी। आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम कागज पर काफी दमदार नजर आ रही है।

मुंबई के पास धाकड़ खिलाड़ियों की फौज

टीम के पास रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन के रूप में तीन धाकड़ सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। मुंबई का मिडिल ऑर्डर भी काफी संतुलित नजर रहा है। मध्यक्रम में टीम के पास तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नमन धीर के रूप में दमदार बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही ऑक्शन में टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को भी खरीदा है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं। जैक्स की हालिया फॉर्म भी काफी शानदार रही है।

जसप्रीत बुमराह संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के पेस अटैक की कमान संभालते नजर आएंगे। बुमराह का साथ दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट देंगे। वहीं, स्पिन विभाग में टीम के पास अल्लाह गजनफर और मिचेल सेंटनर के रूप में दो अच्छे स्पिनर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही टीम के पास मयंक मारकंडे का भी विकल्प मौजूद है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

वानखेड़े के मैदान पर केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 12 मुकाबलों में से केकेआर महज दो मैच ही जीत सकी है। मुंबई और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि केकेआर ने 11 मैच जीते हैं।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा