प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: आखिरी गेंद से पहले गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या हुई बात? GT के कप्तान ने किया ये बड़ा खुलासा

DC vs GT: शुभमन गिल अपनी पहली जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी गेंद से पहले प्रसिद्ध कृष्णा संग क्या रणनीति बनाई और कब उन्हें लगा कि मैच उनके पक्ष में जा चुका है।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill Statement: गुजरात टाइटंस ने आखिरकार कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। इससे पहले टीम को लगातार दो मुकाबलों में करीबी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार किस्मत और रणनीति दोनों ने साथ दिया।

रोमांचक मुकाबले में मिली जीत

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। मैच का नतीजा अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर जाकर तय हुआ। आखिरी दो गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, जिससे मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ था।

डेविड मिलर के फैसले ने बदला मैच

निर्णायक मोड़ तब आया जब पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया। यह फैसला बाद में टीम के लिए भारी पड़ गया। इसके बाद आखिरी गेंद पर जब दो रन की जरूरत थी, तब रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए और गुजरात ने मैच अपने नाम कर लिया।

आखिरी गेंद की रणनीति का खुलासा

मैच के बाद शुभमन गिल ने बताया कि पांचवीं गेंद के बाद ही उन्हें जीत की उम्मीद दिखने लगी थी। उन्होंने कहा कि उस समय टीम को लगा कि अब मुकाबला उनके पक्ष में झुक गया है। आखिरी गेंद को लेकर गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चर्चा हुई। उनके पास दो विकल्प थे, यॉर्कर या फिर स्लोअर बाउंसर। अंत में उन्होंने स्लोअर बाउंसर डालने का फैसला किया, क्योंकि उस पर बड़ा शॉट लगाना मुश्किल होता है।

इस जीत में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 45 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनके अलावा जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रन की उपयोगी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत गुजरात 200 से अधिक का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही, जो अंत में जीत के लिए निर्णायक साबित हुआ। इस तरह टीम ने न केवल अपना खाता खोला, बल्कि आत्मविश्वास भी हासिल किया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM