शुभमन गिल और रजत पाटीदार (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी

IPL 2026 Final Rain Rule: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मैच की मेजबानी करेगा।

संजय सिंह बिष्ट

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। खिताबी जंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। जहां आरसीबी ने क्वालीफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया, वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

फैंस के मन में उठ रहा बड़ा सवाल

फाइनल मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रशंसकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा मौसम को लेकर हो रही है। अगर बारिश की वजह से मैच प्रभावित होता है या पूरी तरह नहीं खेला जा सकता, तो विजेता का फैसला कैसे होगा? यह सवाल लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

फाइनल के लिए मौजूद है रिजर्व डे

आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के लिए विशेष नियम लागू होते हैं। फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे भी निर्धारित किया गया है। यदि निर्धारित दिन बारिश या किसी अन्य कारण से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता, तो मैच अगले दिन कराया जाएगा। इसके अलावा आयोजन समिति ने मैच पूरा कराने के लिए दोनों दिनों में अतिरिक्त समय भी निर्धारित किया है। जरूरत पड़ने पर ओवरों की संख्या कम करके भी परिणाम निकालने की कोशिश की जाएगी। हालांकि किसी मुकाबले का आधिकारिक नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम पांच-पांच ओवर खेलना जरूरी है।

डीएलएस और सुपर ओवर से भी निकल सकता है नतीजा

यदि मैच शुरू होने के बाद बारिश के कारण खेल बाधित हो जाता है और दोबारा शुरू नहीं हो पाता, तो परिणाम डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के आधार पर तय किया जा सकता है। वहीं यदि समय बेहद सीमित बचता है और पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं होता, लेकिन मौसम खेलने लायक रहता है, तो केवल सुपर ओवर के जरिए भी विजेता का फैसला किया जा सकता है।

दोनों दिन खेल नहीं हुआ तो क्या होगा?

सबसे अहम स्थिति तब होगी जब मैच वाले दिन और रिजर्व डे दोनों दिन खेल संभव न हो। ऐसे में आईपीएल नियमों के अनुसार ट्रॉफी उस टीम को दी जाएगी जिसने लीग चरण में बेहतर स्थान हासिल किया हो। इस सीजन लीग स्टेज के अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। इसलिए यदि मौसम पूरी तरह बाधा बनता है और दोनों दिन कोई नतीजा नहीं निकल पाता, तो आरसीबी को आईपीएल 2026 का चैंपियन घोषित किया जाएगा।

आरसीबी के लिए यह पांचवां आईपीएल फाइनल है। टीम अब तक चार फाइनल खेल चुकी है और एक बार खिताब जीतने में सफल रही है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में पहुंची है और उसके नाम भी एक आईपीएल ट्रॉफी दर्ज है। ऐसे में दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए