प्रशांत वीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले CSK को लगा 14.20 करोड़ का झटका! चोटिल हुआ धोनी का ये धुरंधर

Prashant Veer Injured Before IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की चिंता बढ़ गई है। टीम के अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर के चोटिल होने की खबर सामने आई है।

संजय सिंह बिष्ट

Chennai Super Kings Player Prashant Veer: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है। इसे लेकर फैंस बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों की स्क्वाड में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

दिसंबर 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदली, तो कई नए चेहरों को पहली बार मौका मिला। इन्हीं में एक नाम उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर का भी है, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही सीएसके की टेंशन बढ़ गई है।

रणजी ट्रॉफी मैच में चोटिल हुए प्रशांत वीर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उत्तर प्रदेश की टीम अपना छठा मुकाबला झारखंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच के पहले दिन फील्डिंग के दौरान प्रशांत वीर चोटिल हो गए। मिड-ऑफ पर तैनात प्रशांत ने झारखंड के बल्लेबाज शिखर मोहन के एक शॉट को रोकने के लिए दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन इसी प्रयास में उनके दाहिने कंधे में चोट लग गई। चोट लगते ही फीजियो मैदान पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

ग्रेड-2 शोल्डर टियर की पुष्टि

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत वीर को ग्रेड-2 शोल्डर टियर हुआ है। इस तरह की चोट से पूरी तरह उबरने में कम से कम तीन हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय बना हुआ है। अगर रिकवरी में ज्यादा समय लगता है, तो सीएसके को शुरुआती मुकाबलों में अपने इस महंगे ऑलराउंडर के बिना उतरना पड़ सकता है।

ऑक्शन में सीएसके ने लगाए थे करोड़ों

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में जब प्रशांत वीर का नाम आया, तो सीएसके के अलावा कई फ्रेंचाइजियों ने उन पर बोली लगाई थी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें भविष्य के अहम स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर देखा था।

टी20 करियर में रहा है प्रभावशाली प्रदर्शन

प्रशांत वीर के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 16.66 की औसत से 12 विकेट झटके हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने 28 की औसत से 112 रन बनाए हैं। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता उन्हें सीएसके के लिए बेहद अहम खिलाड़ी बनाती है।

अब सीएसके और उनके फैंस की नजरें प्रशांत वीर की रिकवरी पर टिकी होंगी। अगर वह समय पर फिट हो जाते हैं, तो आईपीएल 2026 में चेन्नई की टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी सेहत को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा और पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर उतारने का फैसला करेगा।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट