हैदराबाद बनाम पंजाब (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SRH vs PBKS: हैदराबाद में SRH से भिड़ेंगी पंजाब किंग्स, जानें मुकाबले से जुडी A टू Z डिटेल्स

IPL 2025, SRH vs PBKS Match 27: सनराइजर्स हैदराबाद लगातार चार हार झेलने के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स 4 मुकाबले में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क:  आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 7.30 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स को पिछले चार मुकाबले में हार मिली है। वहीं पंजाब की पिछला मैच जीतकर हैदराबाद पहुंची है।

सनराइजर्स हैदराबाद लगातार चार हार झेलने के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स 4 मुकाबले में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम इस मुकाबले को जीतकर वापसी करने के लिए बेकरार होगी। वहीं पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

कैसी होगी हैदराबाद की पिच?

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बल्लेबाज़ों को अपने शॉट खेलने में आसानी होती है, जिसके चलते अकसर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है, ताकि बड़ा स्कोर खड़ा करके विपक्षी टीम पर स्कोरबोर्ड का दबाव बनाया जा सके।

हैदराबाद के मौसम का हाल

दोपहर या शाम के समय हैदराबाद में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। IMD (भारतीय मौसम विभाग) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच कुल 23 मुकाबले में खेले गए हैं। जिसमें सनराइजर्स ने 16 मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब केवल 7 में जीत हासिल कर सकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2022 से 5 में से 4 मैच जीती हैं। हैदराबाद में घरेलू मैदान पर एसआरएच ने पीबीकेएस के खिलाफ 9 में से केवल एक मैच गंवाया है। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह/जयदेव उनादकट।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल,

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब