आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बेंगलुरु की फाइनल में एंट्री पक्की, RCB के इस रिकॉर्ड ने की पंजाब किंग्स की हवा टाइट!

क्वालीफायर के मुकाबले से पंजाब किंग्स को यकीनन डर लग रहा होगा, क्योंकि उनका सामना आरसीबी से होने वाला है, जिसका क्वालीफायर का रिकॉर्ड काफी शानदार है।

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आज 29 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जो मुल्लांपुर के मैदान पर होगा। यह मैच जितना आरसीबी के लिए अहम है, उतना ही पंजाब के लिए भी, क्योंकि ये मैच जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन, आरसीबी का रिकॉर्ड देखकर पंजाब की हालत खराब हो रही है!

आईपीएल 2025 का ट्रॉफी कौन जीतने वाला है इसका फैसला को 3 जून की रात होगा, लेकिन उससे पहले फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि आरसीबी इस बार पहली बार खिताब जीतने वाली है, तो कई लोगों का कहना है कि श्रेयस अय्यर इस साल पंजाब को विजेता बनाकर ही मानेंगे। ऐसे में आज क्वालीफायर में दोनों की भिड़ंत काफी दिलचस्प होने वाली है।

खौफ में पंजाब किंग्स!

हालांकि, क्वालीफायर के मुकाबले से पंजाब किंग्स को यकीनन डर लग रहा होगा, क्योंकि उनका सामना आरसीबी से होने वाला है, जिसका क्वालीफायर का रिकॉर्ड काफी शानदार है। 2011 और 2016 के बाद ये पहला मौका है जब आरसीबी टॉप 2 में पहुंची है।

RCB की फाइनल की टिकट तय!

9 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज पहला क्वालीफायर खेलती नजर आएगी। इससे पहले दोनों बार जब आरसीबी ने क्वालीफायर खेला है तो वह जीती है। यानी पहले क्वालीफायर में पहुंचना ही आरसीबी के फाइनल में खेलने की गारंटी मानी जा सकती है। बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें आज कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम

घर के बाहर जीते सभी मुकाबले

वहीं, आरसीबी का एक रिकॉर्ड ये भी है कि टीम ने आईपीएल 2025 में अपने घर के बाहर सभी मुकाबले जीते हैं। विराट कोहली की टीम आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम है, जिसने अपने घर के बाहर सभी मैच अपने नाम किए हैं, जो पंजाब को डराने के लिए काफी है।

दोनों ही टीम का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और आरसीबी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन में बेहतरीन खेल दिखाया है। लीग स्टेज तक पंजाब किंग्स 14 में से 9 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि आरसीबी भी 14 में से 9 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। लेकिन, अच्छे रन रेट की वजह से पंजाब पहले स्थान पर है।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब