कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 Retention: कोलकाता ने 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन, बिना RTM के उतरेगी ऑक्शन में

आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुका है। इस लिस्ट को जारी करने का अंतिम डेट 31 अक्टूबर का रखा गया था। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद से सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट जारी हो गया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुका है। इस लिस्ट को जारी करने का अंतिम डेट 31 अक्टूबर का रखा गया था। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद से सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट जारी हो गया। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कोलकाता ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है, जिन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ देकर रिटेन किया है। वहीं सुनील नारायण को 12 करोड़, आंद्रे रसेल को 12 करोड़ और वरुण चक्रवर्ती को 12 करोड़ देकर रिटेन किया है। वहीं हर्षित राणा को 4 और रमनदीप को 4 करोड़ देकर अपने साथ बरकरार रखा है।

कोलकाता ने रिटेंशन लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। श्रेयस अय्यर, मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया। कोलकाता ने रिटेंशन पर  59 करोड़ खर्च किए। वहीं कोलकाता ऑक्शन में 51 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी।  आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए न्यूनतम राशि तय की है: पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे के लिए 14 करोड़, तीसरे के लिए 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़। लेकिन टीमें इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियो को किया रिटेन

कोलकाता ने सुनील नारायण (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती(12 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़) और हर्षित राणा (4 करोड़) को रिटेन किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें किया रिलीज

श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा, केएस भरत , चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगक्रिश रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, जेसन रॉय, गस एटकिंसन, मुजीब उर रहमान।

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...