आईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

IPL 2025 Points Table: लखनऊ की हार के बाद प्वांइट्स टेबल में उथल-पुथल, चौथे नंबर पर पहुंची दिल्ली, जानें बाकी टीमों का हाल

IPL 2025 Points Table: गजब अंदाज़ वाले लखनवी नवाब अपनी पहली हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

अभिषेक सिंह

स्पोर्टस डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत के साथ आगाज किया है। उसने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। लखनऊ ने जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली ने एक विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की जीत के साथ ही आईपीएल 2025 की अंक तालिका बदल गई है।

बात करें गजब अंदाज़ वाले लखनवी नवाबों की बात करें तो वह अपनी पहली हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। उसने एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है।

टॉप पर हैं हैदराबाद के निजाम!

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने मैच जीते हैं। लेकिन हैदराबाद नेट रन रेट के कारण टॉप पर है। उसका नेट रन रेट +2.200 है। जबकि बैंगलोर +2.137 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। सीएसके +0.493 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके बाद दिल्ली +0.371 नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर है।

यहां देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2025 अंकतालिका (डिजाइन फोटो)

इन चार टीमों ने अपने पहले मैच गंवाए

लखनऊ के साथ ही मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए वे अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। लखनऊ सातवें, मुंबई आठवें, केकेआर नौवें और राजस्थान दसवें स्थान पर है। राजस्थान का नेट रन रेट -2.200 है। वहीं, गुजरात टाइटन्स और पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।

लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। उसके लिए मिशेल मार्श ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने 7 छक्के और 6 चौके लगाए। जवाब में दिल्ली ने यह मैच सिर्फ एक विकेट से जीत लिया। उसके लिए आशुतोष शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। आशुतोष ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा