श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PBKS vs MI: आज होगी मुंबई और पंजाब के बीच टॉप-2 की जंग, यहां देखें मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी

मुंबई और पंजाब के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है। दोनों ही टीमें एक दूसरे को पटखनी देने की हर मुमकिन कोशिश में रहेगी, क्योंकि आज जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

मृणाल पाठक

जयपुर: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है। अब जंग प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 की जगह के लिए है। जहां आज ये जंग मुंबई इंडियंस और पंडाब किंग्स के बीच देखने मिलने वाली है। यह मैच शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला है।

यह मैच मुंबई और पंजाब दोनों के लिए काफी अहम होने वाला है। दोनों ही टीमें एक दूसरे को पटखनी देने की हर मुमकिन कोशिश में रहेगी, क्योंकि आज जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मुकाबले के जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में विस्तार से...

पिच रिपोर्ट

जहां तक ​​जयपुर की पिच की बात है तो यहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है। इस सीजन में अब तक सात पारियों में स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है, जिससे पता चलता है कि पिच पर रन बनाना आसान है। गेंदबाजों को मदद जरूर मिलती है, लेकिन ऐसा शुरुआत में होता है। फिर अगर गेंदबाज कुछ विकेट लेने में सफल हो जाते हैं तो विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं।

मौसम का मिजाज

वहीं, सोमवार को जयपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। तापमान धीरे-धीरे 37 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, जबकि मैदान पर यह थोड़ा कम महसूस हो सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई और पंजाब के आईपीएल में रिकॉर्ड देखकर पता चलता है कि मुंबई का दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब ने 15 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज