शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जग जाहिर हुई हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की तनातनी, प्रिंस ने नहीं दिया पूर्व कप्तान को भाव! देखें VIDEO

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे हैं, लेकिन हाल ही में आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से टीम का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अब केवल सपना ही रह गया। इस मैच में मुंबई ने 20 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, चर्चा का विषय हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की तनातनी रही।

एलिमिनेटर मैच में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच दो ऐसे मौके आए, जब दोनों को देखकर ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। टॉस के दौरान गिल ने हार्दिक से हाथ नहीं मिलाया। वहीं, जब गिल एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो पांड्या ने काफी आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने गिल को नजरअंदाज किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे हैं, लेकिन हाल ही में आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। एक बार नहीं, बल्कि दो बार लड़ाई देखने को मिली।

सबसे पहले मैच में टॉस के दौरान जब हार्दिक गिल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो गिल ने हार्दिक का हाथ अनदेखा किया और बिना हाथ मिलाए ही आगे बढ़ गए। ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने जानबूझकर हार्दिक को अनदेखा किया हो। लोगों ने उनके इस वीडियो क्लिप को वायरल कर दिया और लिखा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गड़बड़ है। फैंस इसे "अहंकार का टकराव" या "कलह" कहने लगे।

इसके बाद जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उनका विकेट गिरा तो हार्दिक ने जिस तरह से आक्रामक जश्न मनाया वो देखने लायक था। हार्दिक गिल के सामने जोरदार जश्न मनाते नजर आए। लोगों ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि क्या हार्दिक का जश्न सिर्फ विकेट लेने की खुशी थी या इसमें गिल के प्रति कोई नाराजगी भी शामिल थी। इन दोनों कारणों से यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या वाकई गिल और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है। 5 मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। भारतीय टीम 4 अगस्त को दौरे का समापन करेगी।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?