कुसल मेंडिस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

GT के इस प्लेयर ने मुंबई को दिलाई जीत, पहले छोड़ा रोहित-सूर्या का कैच फिर 'कुल्हाड़ी' पर मारा पैर, देखें- VIDEO

मुंबई के खिलाफ अहम मैच खेलते हुए कुसल मेंडिस ने अपनी पारी की काफी अच्छी शुरुआत की थी, वह अच्छी लय में भी नजर आ रहे थे। लेकिन, इसके बाद उन्होंने जो गलती की, वह क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलती है।

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली है और दूसरे क्वालीफायर में एंट्री कर ली है। बीते शुक्रवार को कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए मुंबई ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी के एक कदम और नजदीक चली की है। लेकिन, इस मुकाबले में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी वजह से गुजरात के फैंस कुसल मेंडिस को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान पर आपने बल्लेबाजों को कई बार अजीबो गरीब तरह से आउट होते देखा होगा। कभी गेंदबाज की बेहतरीन गेंद की वजह से तो कभी फील्डर के बेहतरीन प्रयास की वजह से बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ता है। लेकिन आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में कुसल मेंडिस ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया, उसे किसी आत्महत्या से कम नहीं कहा जा सकता।

मुंबई के खिलाफ अहम मैच खेलते हुए मेंडिस ने अपनी पारी की काफी अच्छी शुरुआत की थी, वह अच्छी लय में भी नजर आ रहे थे। लेकिन, इसके बाद उन्होंने जो गलती की, वह क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलती है। खासकर इंटरनेशनल खिलाड़ियों से तो ऐसी गलती की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल महज एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए। इसके बाद कुसल मेंडिस क्रीज पर आए।

मेंडिस ने दमदार अंदाज में शुरुआत की, हालांकि सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मेंडिस बड़ी गलती कर बैठे। सेंटनर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में मेंडिस अपना संतुलन नहीं बना पाए और उनका पैर स्टंप्स से जा टकराया।

इतना ही नहीं, इस मुकाबले में उन्होंने दो बड़े खिलाड़ियों कैच छोड़ा। जिसमें रोहित शर्मा और सुर्यकुमार यादव भी शामिल है। अगर वह रोहित का कैच नहीं छोड़ते तो मुंबई का स्कोर शायद 200 के पार जाता भी नहीं। रोहित शर्मा की शानदार पारी की वजह से ही मुंबई ने गुजरात को बड़ा लक्ष्य दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। मुंबई ने पावरप्ले में ही 79 रन बना लिए। बेयरस्टो ने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की तेज पारी खेली।

वहीं, रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 81 रन बनाए। इस पारी के दौरान हिटमैन ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों पर 33 रन बनाए। तिलक वर्मा ने महज 11 गेंदों पर 25 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक ने 9 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर मुंबई को 228 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया।

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव