अहमदाबाद में होगा IPL 2025 का फाइनल (सोर्स: एक्स@IPL) 
क्रिकेट

ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजेगा IPL क्लोजिंग सेरेमनी का मंच, शंकर महादेवन की आवाज पर थिरकेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

IPL 2025 का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी की थीम 'ऑपरेशन सिंदूर' है। इसमें सिंगर शंकर महादेवन परफॉर्म करेंगे।

आकाश मसने

IPL 2025 का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसकी थीम 'ऑपरेशन सिंदूर' है।

कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अभी उनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की रोशनी से सजाया जाएगा और इस दौरान गायक शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

शंकर महादेवन परफॉर्म करेंगे

क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर गायक शंकर महादेवन भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देते हुए गीत गाएंगे। कार्यक्रम में शंकर अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ प्रस्तुति देंगे। शंकर की प्रस्तुति ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बहादुर सैनिकों को सम्मानित करेगी और पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देगी।

जानिए क्लोजिंग सेरेमनी के बारे में...

वेन्यू: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। 63 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं।

टाइम: क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत मैच शुरू होने से पहले आज शाम 6 बजे से होगी। सिंगर शंकर महादेवन के अलावा लोकल कलाकार परफॉर्म करेंगे।

टेलीकास्ट: क्लोजिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर होगा। इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप (JioHotstar) और वेबसाइट पर होगी।

सैकिया ने कहा- कार्यक्रम हमारे सैनिकों को समर्पित

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने अहमदाबाद में IPL फाइनल मैच देखने के लिए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ-साथ अन्य सेना के अन्य अधिकारियों और जवानों को आमंत्रित किया है।

सैकिया ने कहा कि देश के सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में, हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के नायकों का सम्मान भी कियसा जाएगा। वैसे तो क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?