पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PBKS vs RCB: न्यू चंडीगढ़ में चमकेंगे बल्लेबाज या गेंदबाज ढाएंगे कहर, यहां जानिए पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर के स्टेडियम की खास बात ये है कि ये मैदान PBKS का घरेलू मैदान है, ऐसे में टीम अपने घर का फायदा उठा सकती है। हालांकि, RCB भी दमदार फॉर्म में। ऐसे में चलिए जानते हैं ये पिच आज किसका साथ देने वाली है...

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: आईपीएल के 18वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज 29 मई को खेला जाएगा। इस मैच में जो भी जीत जीत दर्ज करेगी वो सीधे आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगी। यह अहम मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के क्रिकेट स्टेडियम की खास बात ये है कि ये मैदान पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान है, ऐसे में पंजाब की टीम अपने घर का फायदा उठा सकती है। हालांकि, आरसीबी भी दमदार फॉर्म में है, खासकर अपने घर से बाहर खेलने के मामले में। ऐसे में चलिए जानते हैं ये पिच आज किसका साथ देने वाली है...

बल्लेबाजों के नाम रहेगा मैच!

मुल्लांपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है। वहीं नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद भी मिलती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है, जिससे यहां स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि, शाम के मैच में ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है, जिसका फायदा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिल सकता है।

मुल्लांपुर मैदान के आंकड़े

वहीं, आंकड़ों की बात करें तो मुल्लांपुर के मैदान पर अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। इस मैदान में पहली पारी का औसत 169 रन रहा है। ऐसे में आज के मुकाबले में टॉस अहम रोल निभाने वाला है। घर में मैच फिर भी खौफ…RCB से क्यों घबरा रही है अय्यर की टीम, क्या फिर टूट जाएगा पंजाब का ख्वाब?

शानदार फॉर्म में RCB और PBKS

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और आरसीबी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। दोनों ही टीम ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। लीग चरण तक पंजाब किंग्स ने 14 में से 9 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आरसीबी ने भी 14 में से 9 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। लेकिन, रन रेट अच्छा होने की वजह से पंजाब पहले पोजीशन पर है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO