Three T20 Matches Between Zimbabwe vs India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है। वे भारत की नियमित कप्तान बन गई हैं। टी-20 टीम की उप-कप्तान शेफाली वर्मा और वनडे टीम की उप-कप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।
मंगलवार को हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने मंधाना को तीनों फॉर्मेट का नया कप्तान बनाया है। वे जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज से नियमित कप्तान के तौर पर अपने करियर का आगाज करेंगी। दोनों टीमें पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी और फिर उसके बाद तीन ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रही है। सीरीज के तीनों ही मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।
इन तीन टी-20 मुकाबलों के बाद वनडे के लिए चुनी गई टीम वडोदरा रवाना होगी। जहां 23 अक्टूबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दोपहर दो बजे से शुरू होंगे। वनडे मैच डे नाइट होंगे, जबकि टी-20 के सभी मुकाबले नाइट में शुरू होंगे।
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि।
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और रेणुका ठाकुर।