विराट-रोहित और अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, विराट-रोहित को देखने उमड़ी भीड़; देखें VIDEO

Indian Team leave to Australia for ODIs: भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। टीम के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।

उज्जवल सिन्हा

Indian Team Leave to Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है। आईपीएल 2025 के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी दिल्ली से पूरी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोहली लंदन से दिल्ली पहुंचे थे। कोहली लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे है। वहीं रोहित शर्मा मुंबई से दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी दिल्ली पहुंचकर टीम के साथ जुड़ गए और ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं टीम के अन्य सदस्य दिल्ली में ही मौजूद थे। सभी खिलाड़ी दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए है।

दोनों की उम्र को देखते हुए उनके वनडे भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और अगले विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 38 साल के हो जाएंगे। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 2027 में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को अपनी योजनाओं में शामिल करने की बात कहने से इनकार कर दिया।

BCCI ने बताया रोहित-कोहली का फ्यूचर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि आगामी सीमित ओवरों का ऑस्ट्रेलिया दौरा महान बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए ‘आखिरी’ सीरीज होगी। शुक्ला ने कहा कि कोहली और रोहित की मौजूदगी टीम के लिए ‘फायदेमंद’ होगी और उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संन्यास का फैसला हमेशा खिलाड़ियों का होता है, बोर्ड का नहीं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे शेड्यूल

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 शेड्यूल

  • पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 29 अक्टूबर, कैनबरा
  • दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
  • तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: नवंबर 2, होबार्ट
  • चौथा टी20 मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
  • पांचवां टी20 मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी