भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वनडे वर्ल्ड कप से पहले तैयारी में जुटी भारतीय महिला टीम, 10 दिवसीय कैंप हुआ संपन्न

Indian team completes 10-day preparatory camp: भारतीय महिला टीम का 10 दिवसीय कैंप संपन्न हुआ। महिला वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए 10 दिनों का कैंप लगाया गया था। जिसमें कई स्किल्स पर काम किए गए।

उज्जवल सिन्हा

Indian team completes 10-day preparatory camp: भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड की तैयारी दो महीने पहले ही शुरू कर दी है। भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर 10 दिनों का कैंप पूरा किया। महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम ने 10 दिनों का अभ्यास शिविर पूरा किया। इस कैंप में ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग' के अलावा मैच सिमुलेशन पर विशेष ध्यान दिया गया। मैच सिमुलेशन में मैच की तरह ही अलग-अलग परिस्थितियों में खेलना होता है। जिससे मैच में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा कई स्किल्स पर ध्यान दिया गया। हरमनप्रीत कौर के अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। अमोल मजूमदार की देखरेख में यह कैंप करवाया गया।

भारतीय टीम नहीं जीत सकी है वर्ल्ड कप का खिताब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक कोई विश्व कप नहीं जीता है। इस बार 30 सितंबर से शुरू होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप में वे पहली बार यह खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर बताया कि टीम का अभ्यास शिविर फिटनेस बढ़ाने, खेल की क्षमता सुधारने और आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार होने के लिए था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वनडे सीरीज की तैयारी

2025 महिला वनडे विश्व कप की तैयारी के तहत भारत 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा। यह सीरीज पहले चेन्नई में खेली जानी थी, लेकिन एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड की मरम्मत के कारण मैचों को दूसरे स्टेडियम में शिफ्ट करना पड़ा। पहले दो मैच 14 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में होंगे। यह पहली बार होगा जब न्यू चंडीगढ़ में महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। सीरीज का आखिरी मैच 20 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

8 टीमों के बीच होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला

महिला वनडे विश्व कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया (वर्तमान विजेता), भारत, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें शामिल है। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत ने पहले 1978, 1997 और 2013 में महिला वनडे विश्व कप का आयोजन किया है। इस बार विश्व कप के मैच विशाखापत्तनम, इंदौर और गुवाहाटी में होंगे, जबकि कुछ मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे। कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को मैचों की मेजबानी की अनुमति नहीं दी है, इसलिए बेंगलुरु के बजाय तिरुवनंतपुरम को वेन्यू बनाया जा सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ