कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
क्रिकेट

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 'भारत भाग्य विधाता'...ऑस्ट्रेलियाई नेशनल एंथम की जगह प्ले हो गया भारतीय राष्ट्रगान, देखें वीडियो

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान समारोह के दौरान आयोजकों ने...

अभिषेक सिंह

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान में कोई बड़ा आयोजन हो और कांड न हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से एक ताजा वाकया फिर से सामने आया है। जिसे जानकार आप भी ठीक उसी तरह हैरान रह जाएंगे जैसै मैदान पर अपने देश का राष्ट्रगान गाने के लिए खड़े ऑस्ट्रिलियाई प्लेयर्स हो गए थे।

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान समारोह के दौरान आयोजकों ने बड़ी गलती कर दी, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसक भी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रगान बज गया, जिससे स्टेडियम में अचानक हलचल मच गई।

कैसे हुई इतनी बड़ी गलती?

मैच से पहले दोनों टीमों का राष्ट्रगान बजाया जाना था। सबसे पहले इंग्लैंड का राष्ट्रगान बजाया गया और इसे बिना किसी परेशानी के पूरा भी कर लिया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की बारी आई, लेकिन अचानक स्पीकर पर 'भारत भाग्य विधाता...' बजने लगा। जैसे ही दर्शकों और खिलाड़ियों को पता चला कि यह भारत का राष्ट्रगान है, स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। आयोजकों ने तुरंत भारत का राष्ट्रगान रोककर ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजाया, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल

मेजबान पाकिस्तान की यह गलती अब बड़े विवाद का रूप लेती जा रही है। क्रिकेट प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों की आलोचना की और सवाल उठाए कि इतने बड़े टूर्नामेंट में ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसे मेजबानी में गंभीर चूक बताया है।

पाकिस्तान में नहीं हैं भारत के मैच

दिलचस्प बात यह है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। इस हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत को पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेलना है। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता है कि भारतीय राष्ट्रगान को क्यू में रखा गया था जो गलती से प्ले हो गया। अन्य वायरल ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजे लिए

पाकिस्तान की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने इस पर चुटकी लेना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने मीम्स शेयर करते हुए पूछा कि पाकिस्तान में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान प्लेलिस्ट में भारत का राष्ट्रगान क्या कर रहा था? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है पाकिस्तान भारत के बिना टूर्नामेंट को अधूरा मान रहा है।" वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा आयोजन समिति की लापरवाही बताया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान