वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs WI: संजू सैमसन की मैच जीताऊ पारी देख खुशी से झूम उठे ये दिग्गज, सोशल मीडिया पर बधाईयों का लगा तांता

Sanju Samson: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में उतरी, जहां संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी की बदौलत टीम ने शानदार जीत पाई और दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर तारीफ की।

संजय सिंह बिष्ट

Sanju Samson 97* against West Indies: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अब सेमीफाइनल तक पहुँच चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खासा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने निर्णायक भूमिका निभाई। अंतिम ओवर तक मुकाबला बराबरी पर था, लेकिन सैमसन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की। यह उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जा रही है, जिसने टीम इंडिया को टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति दिलाई।

संजू सैमसन का धमाकेदार प्रदर्शन

संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। 194 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 12 चौके और 4 लंबे छक्के लगाए। उनके आक्रामक खेल ने भारत को कठिन लक्ष्य हासिल करने में मदद की और यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक बेहतरीन रन चेज के रूप में दर्ज हुआ। संजू का यह प्रदर्शन उनकी आलोचनाओं को भी धूल चटा गया और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

सुपरस्टार्स और फैंस ने की तारीफ

संजू सैमसन की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और दिग्गजों का प्यार मिल रहा है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों के बड़े नाम, जैसे अभिनेता मोहनलाल, ने भी सैमसन के खेल की प्रशंसा की। यह पारी संजू के करियर में मील का पत्थर साबित हुई है और उनकी छवि को और मजबूत किया है।

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में की एंट्री

भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल की भिड़ंत मुंबई के ऐतिहासिक मैदान पर वानखेड़े में होगी। जो भी टीम इंडिया मुकाबले में जीतेगी वो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेगी। अब भारत और इंग्लिश दोनों टीमें 5 मार्च को होने वाले मुकाबले के लिए तैयारियों में जुट गई हैं।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग