सचिन तेंदुलकर और मिताली राज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जैसे रोशनी हर...सचिन से लेकर मिताली तक, खिलाड़ियों ने देशवाशियों को कुछ यूं दी दिवाली की शुभकामनाएं

Sachin Tendulkar on Diwali: दीपावली के शुभ अवसर पर टीम इंडिया के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से लेकर मिताली राज व आईसीसी चीफ जय शाह ने देशवाशियों को शुभकामनाएं दी हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Player on Diwali: आज पूरा देश दिवाली के रंग में डूबा हुआ है, वहीं भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम मैदान पर जोरदार वापसी की तैयारी में जुटी हैं। छोटी दिवाली के दिन दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब दिवाली के इस पावन अवसर पर टीम इंडिया के सितारे नए जोश के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें विराट कोहली, स्मृति मंधाना, केएल राहुल, शुभमन गिल, प्रतिका रावल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और ऋचा घोष जैसे स्टार खिलाड़ी फैंस को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इन सभी ने देशवासियों के जीवन में खुशियों और रौशनी की कामना की है। फिलहाल पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उन्हें पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप 2025 में व्यस्त है। दोनों ही टीमें अब अगले मुकाबले में दमदार वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

इन सब के अलावा भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने भी देशवाशियों को दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई दी है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदलुकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि "आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की बधाई। आनंद लें और अपना बहुत-बहुत ख्याल रखें।"

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "जैसे रोशनी हर घर को जगमगाए, वैसे ही हम मन में शांत और आनंद का वास हो। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा- "यह दीपावली आपको जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि "आपको और आपके परिवार को शानदार और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं! रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए. सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं।"

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 'एक्स' पर लिखा कि "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन प्रकाश, प्रेम और अनंत आनंद से भरा रहे।"

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा- "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!"

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 'एक्स' ने दीपावली के शुभ अवसर पर लिखा कि "रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता. आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!"

बीसीसीआई ने भी दिया शुभकामना संदेश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी दिवाली पर देश के नाम संदेश लिखा। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। ये तस्वीर किसी क्रिकेट मैदान की थी और इसमें जगमगाते हुए दिये व फूलों की सजावट बनाई गई थी। इस पर बोर्ड ने कैप्शन में लिखा- "सभी को शानदार दिवाली की शुभकामनाएं"

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार