वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

Indian Cricket Team: आयरलैंड दौरे पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज है। शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव को मौका मिला तो भारतीय प्लेइंग XI में एक बड़े खिलाड़ी की जगह खतरे में पड़ सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team Playing XI Prediction: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। आईपीएल और इंडिया ए में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम नए टी20 चक्र की शुरुआत करने जा रही है और युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की मुश्किल

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने इंडिया ए के लिए भी लगातार रन बनाए। ऐसे में माना जा रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। लेकिन उनकी एंट्री से टीम संयोजन को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है।

सैमसन, अभिषेक और ईशान में किसकी कटेगी जगह?

भारतीय टीम के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम को देखें तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग के मजबूत दावेदार हैं। टी20 विश्व कप में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता था। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी शुरुआती नाकामी के बाद दमदार वापसी कर अपनी उपयोगिता साबित की। दूसरी तरफ ईशान किशन भी टीम में मौजूद हैं और मिडिल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में यदि वैभव को ओपनर के रूप में मौका मिलता है तो सैमसन, अभिषेक या ईशान में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल कर सभी को मौका देने का रास्ता भी निकाल सकता है।

बल्ले से हर चुनौती का जवाब दे चुके हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जूनियर प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका में 29 गेंदों पर 94 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इसी दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा था। यही कारण है कि अब उनके चयन पर सवाल नहीं उठ रहे, बल्कि क्रिकेट प्रशंसक उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी रहेंगी निगाहें

श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही हैं। ऐसे में आयरलैंड दौरा उनके लिए भी अहम साबित हो सकता है। युवा खिलाड़ियों से भरी टीम को सही दिशा देना और संतुलित संयोजन तैयार करना अय्यर की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग में प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस