National Anti-Doping Agency on Indian Cricket Players: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी शैफाली वर्मा को NADA यानी नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से नोटिस थमाया गया है। इस खबर से पूरी टीम में हलचल मच गई है। गौरतलब है कि ये दोनों खिलाड़ी पिछले साल होने वाले डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं थे। यही कारण है कि दोनों के खिलाफ एजेंसी की तरफ से वेयरअबाउट्स फेल्योर दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों प्लेयर्स NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) का हिस्सा हैं। इस खबर को सुन कर महिला और पुरुष दोनों टीमों के खिलाड़ियों में हलचल मच गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के जो भी खिलाड़ी RTP में शामिल हैं, उन सभी को अपने ठिकाने की जानकारी एंटी-डोपिंग एजेंसी को साझा करनी पड़ती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक NADA ने अपनी प्रक्रिया की गोपनियता का ध्यान रखते हुए इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। खबर है यशस्वी जायसवाल और शैफाली वर्मा को एजेंसी की तरफ से नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही उसने BCCI और ICC को भी इसकी जानकारी सौंप दी है। इस मामले पर बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि उनको एजेंसी की तरफ से मिस्ड टेस्ट की सूचना मिल चुकी है।
अब बोर्ड दोनों खिलाड़ियों से इस बारे में बात करेगा। दोनों से पूछा जाएगा कि ये सब कैसे हुआ? बोर्ड भविष्य में ऐसी हरकतें दोबारा न हो, इसके लिए भी जरूरी कदम उठाएगा। BCCI इस मामले के लिए इस कारण सीरियस है, क्योंकि क्रिकेट को अब ओलंपिक में भी शामिल कर लिया गया है। ऐसे में बोर्ड और खिलाड़ियों दोनों को इसके सभी नियमों का पालन करना पड़ता है। बता दें कि ये सब साल 2028 में लॉस एंजलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल हुए जाने पर हुआ है।
ये भी पढ़ें: क्या KKR बना पाएगी प्लेऑफ में अपनी जगह? लगातार चौथी जीत ने दिए संकेत, इस रणनीति से बदल सकता है गेम
NADA की RTP में कुल 13 भारतीय क्रिकेटर और 348 एथलीट शामिल हैं। यदि भारतीय क्रिकेटरों की बात करों इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे नाम शामिल हैं।