लौरा वोल्वार्ट और हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में करो या मरो की स्थिति में उतरेगी। सीरीज में 0-2 से पीछे भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

संजय सिंह बिष्ट

IND W vs SA W T20 Head To Head Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच वांडर्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 0-2 से पीछे है और उसके लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। अगर भारत यह मैच हारता है तो सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी।

हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी

टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 8 में जीत मिली है। आंकड़ों के हिसाब से भारत का रिकॉर्ड बेहतर जरूर है, लेकिन मौजूदा सीरीज में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।

दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका का दबदबा

सीरीज के दूसरे मुकाबले में लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस ने शानदार बल्लेबाजी की। वोल्वार्ट ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि लुस ने 46 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी कर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। साउथ अफ्रीका ने 148 रनों का लक्ष्य सिर्फ 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में क्लोई ट्रायोन और तुमी सेखुखुने ने 3-3 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजी रही कमजोर

भारतीय टीम के लिए शुरुआती दो मैचों में बल्लेबाजी बड़ी चिंता का विषय रही है। दूसरे टी20 में शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 57 रन बनाकर जरूर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। स्मृति मंधाना अब तक दो मैचों में सिर्फ 25 रन ही बना सकी हैं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने भी निराश किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर पहले मैच में अच्छी पारी खेलने के बाद दूसरे मैच में सिर्फ 12 रन बना सकीं।

वापसी के लिए भारत को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेते हुए बड़ी पारियां खेलनी होंगी, जबकि गेंदबाजों को भी बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा। अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करता है तो सीरीज में उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी, वरना साउथ अफ्रीका सीरीज अपने नाम कर सकती है।

IANS इनपुट के साथ 

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार