India vs West Indies T20 World Cup Highlight Updates: भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अब भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े, हालांकि अभिषेक 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने तेज शुरुआत की, लेकिन वह 6 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया, जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले के दौरान भारत ने दो विकेट खोकर 53 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और अकील हुसैन ने शुरुआती सफलताएं दिलाईं।
इससे पहले वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज और शाई होप ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 68 रन की साझेदारी हुई। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शिमरन हेटमायर और रोस्टन चेज को एक ही ओवर में आउट किया। हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड का विकेट लिया। अंत में रोवमैन पॉवेल (34) और जेसन होल्डर (37*) ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 76 रन जोड़कर टीम को 195 तक पहुंचाया। भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि हार्दिक और वरुण को एक-एक विकेट मिला।
टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में वेस्टंडीज के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भी पहुंच चुकी है।
तिलक वर्मा के रूप में भारत को चौथा झटका लग चुका है। वर्मा ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन 40 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 31 गेंद में 54 रन की जरूरत है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को तीसरा झटका लग चुका है। उन्होंने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं।
संजू सैमसन ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब भारत को जीत के लिए 60 गेंद में 98 रन की जरूरत है।
ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। वो जेसन होल्डर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शिमरोन हेटमायर को कैच थमा बैठे। उन्होंने 6 गेंद पर 10 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। भारत का स्कोर 4.4 ओवर के बाद 41/2 है।
अभिषेक शर्मा 11 गेंदों का सामना करते हुए अकील हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज को पहली बड़ी सफलता भी मिल चुकी है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ईशान किशन आए हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन 18 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 3.1 ओवर के बाद 30/1 है।
15 ओवर के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर की विस्फोटक पारी की बदौलत वेस्टइंडीज के ईडन गार्डन्स में विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 196 रन बनाने हैं। हालांकि अंतिम ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 14 रन दिए।
वेस्टइंडीज को शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें हार्दिक पांड्या ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। रदरफोर्ड ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जेसन होल्डर आए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर के बाद 125/4 है।
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए 12वां ओवर लेकर आए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में दो बड़े कैरेबियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया दिया है। हेटमायर के बाद उन्होंने रोस्टन चेज को पवेलियन भेज दिया है। चेज ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रोवमैन पॉवेल आए हैं।
8.5 ओवर के बाद 68 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहली सफलता मिल चुकी है। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कैरेबियाई कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 33 गेंद में 32 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिमरोन हेटमायर आए हैं।
पावरप्ले कैरेबियाई टीम के लिए अच्छा रहा है। उसने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान शाई होप 25 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज रोस्टन चेज 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवे ओवर में अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का आसान सा कैच छोड़ा।
शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉच जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब वेस्टइंडीज की टीम ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करेगी। यदि बात करें टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की तो इसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ है।
भारत और वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में अब तक सिर्फ एक-एक मैच जीता है। दोनों टीमों ने जिम्बाब्वे को हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी। बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने मैच से पहले स्वीकार किया कि वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में गहराई उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है और यही इस टूर्नामेंट की सफल टीमों की पहचान भी रही है। डोएशे ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत की बल्लेबाजी लाइनअप का उदाहरण देते हुए संतुलन और गहराई को अहम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में सिर्फ रन रोकना काफी नहीं है, बल्कि लगातार विकेट लेना जरूरी हो गया है। उनके मुताबिक वेस्टइंडीज की टीम जोखिम लेकर खेलने में विश्वास रखती है और उसी अंदाज में मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश करती है।
रेयान टेन डोएशे ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि ज्यादा टीमों के पास ऐसा बल्लेबाजी क्रम है जहां रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी नौवें नंबर पर उतरता हों। यह इस टूर्नामेंट की सफल टीमों की विशेषता है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी में भी गहराई है। न्यूजीलैंड और भारत के साथ भी ऐसा ही है। हमारे पास अक्षर जैसे खिलाड़ी हैं, जो अगर पहले नहीं आते तो आठवें नंबर पर भी आ सकते हैं। आपको विकेट लेने पर ध्यान देना होगा। 20 ओवर तक सिर्फ रन रोकने की पुरानी रणनीति अब चलन से बाहर हो चुकी है। वेस्टइंडीज का खेलने का तरीका ही अधिक जोखिम के साथ फायदा उठाने की है।"
भारतीय टीम सुपर-8 चरण में फिंगर स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 विकेट गंवा चुकी है। ऐसे में वेस्टइंडीज रणनीति के तहत रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती और अकील हुसैन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टैक्टिकल वजहों से बाहर रखा गया था।
मेजबान भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेहद अहम और रोमांचक सुपर 8 मुकाबला खेला जाएगा, जो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला करेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता की पिच पर अब तक बल्लेबाजों के साथ स्पिन गेंदबाजों का भी प्रभाव देखने को मिला है। ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में अहम इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से बड़े स्कोर और कड़ी टक्कर की पूरी उम्मीद की जा रही है।
सेमीफाइनल के नियमों के मुताबिक ग्रुप 1 की शीर्ष टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि ग्रुप 2 की टॉप टीम ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। फिलहाल ग्रुप 2 में इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर बनी हुई है और दूसरे स्थान पर भारत और वेस्टइंडीज मैच की विजेता टीम पहुंचेगी। ऐसे में एक सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत या वेस्टइंडीज में से किसी एक टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में आयोजित होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। अब सभी की नजरें भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को सोशल मीडिया में जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भारतीय शेरों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त वापसी करते हुए इस टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे पर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। इस वक्त टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।