भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सुपर-8 में भारत की जीत का मतलब सेमीफाइनल का टिकट, अगर वेस्टइंडीज को हराया तो किस टीम से होगी भिड़ंत?

T20 WC 2026: अगर भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला किस टीम से होगा, यह समीकरण अब साफ हो चुका है। जानिए टीम इंडिया किससे भिड़ेगी।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI, T20 World Cup 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 का अहम मुकाबला आज खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो जाएगा। ऐसे में फैंस की नजर सिर्फ इस मैच पर ही नहीं, बल्कि संभावित सेमीफाइनल समीकरणों पर भी टिकी हुई है।

सुपर 8 की अंक तालिका से तय होगा सेमीफाइनल का समीकरण

भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज को हराती है तो सेमीफाइनल में उसका मुकाबला किस टीम से होगा, यह समझने के लिए सुपर 8 की अंक तालिका पर नजर डालना जरूरी है। ग्रुप बी की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। इंग्लैंड की टीम अपने तीनों मैच जीतकर छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड ने एक मैच जीता और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद होने के कारण एक अंक हासिल किया, जिससे उसके कुल तीन अंक हो गए हैं। इस तरह ग्रुप बी से इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में

ग्रुप ए की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं और चार अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। टीम अपना आखिरी सुपर 8 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है। मौजूदा फॉर्म और बेहतर नेट रन रेट को देखते हुए साउथ अफ्रीका के शीर्ष स्थान पर रहने की संभावना बेहद मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसके दूसरे स्थान पर क्वालीफाई करने की उम्मीद ज्यादा है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हो सकता है मुकाबला

आईसीसी टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार एक ग्रुप की टॉप टीम का मुकाबला दूसरे ग्रुप की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होता है। इसी समीकरण के तहत अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका सामना इंग्लैंड से होने की पूरी संभावना है। वहीं यदि वेस्टइंडीज यह मैच जीतकर आगे बढ़ती है तो उसे भी सेमीफाइनल में इंग्लैंड से ही भिड़ना पड़ सकता है। हालांकि आधिकारिक तस्वीर मैच खत्म होने के बाद ही पूरी तरह साफ होगी।

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी, जो 5 मार्च को खेला जाएगा। अगर भारत क्वालीफाई नहीं कर पाता, तो इसी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम मैदान पर उतरती नजर आएगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन