क्रिकेट

वेस्टइंडीज के लिए संकटमोचन बने कैंपबेल और होप, भारत के खिलाफ पारी की हार का खतरा टाला

India vs West Indies: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में फॉलोऑन खेलने के बावजूद पारी से हार टाल दी। जॉन कैंपबेल और शाई होप के शतक से टीम ने बढ़त भी बनाई।

उज्जवल सिन्हा

India vs West Indies, 2nd Test: वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन बचाने में कामयाब रही है। सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन जॉन कैंपबेल और शाई होप की शतकीय पारियों ने वेस्टइंडीज के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया है।

यह 11 मैचों में पहली बार है जब वेस्टइंडीज ने किसी टेस्ट मैच में फॉलो-ऑन खेलने के बावजूद पारी से हार टाल दी है। इससे पहले उन्होंने ऐसे सभी 10 टेस्ट मुकाबले को पारी से गंवाया है। हालांकि 2013 में डुनेडिन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ जरूर रहा था, लेकिन उस मैच में वेस्टइंडीज को फॉलो-ऑन नहीं दिया गया था। चौथे दिन के पहले सेशन के खेल के बाद वेस्टइंडीज ने 92 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए हैं। इसी के साथ इस सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम बढ़त लेने में कामयाब रही है। अब वेस्टइंडीज के पास के 28 रनों की बढ़त है। जॉन कैंपबेल लंच से पहले शतक बनाकर आउट हो गए। वहीं शाई होप लंच के बाद शतक बनाकर आउट हो गए।

भारत ने 518 रनों पर घोषित की पारी

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

248 रनों पर सिमटा वेस्टइंडीज

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 82 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि रवींद्र जडेजा को 3 विकेट हाथ लगे। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल कर ली।

फॉलोऑन में संभली वेस्टइंडीज की टीम

मेजबान टीम ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया। वेस्टइंडीज ने इस पारी में भी खराब शुरुआत की। टीम ने टैगेनारिन चंद्रपॉल (10) और एलिक एथनाज (7) के रूप में महज 35 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया। कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए।

लंच के बाद शाई होप ने अपना शतक पूरा किया। वो 103 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान रोस्टन चेज भी 40 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा सिराज ने 2, जडेजा ने 1 और सुंदर ने 1 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने दो मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में भारत की निगाहें 2-0 से क्लीन स्वीप पर होंगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं