भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: इस दिन होगा टी20 सीरीज के लिए Team India का ऐलान? इन तीन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी

IND vs SA: भारत–साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। टीम इंडिया का स्क्वाड जल्द घोषित हो सकता है और खबरों के मुताबिक तीन खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे मुकाबलों के बाद अब सबकी नजरें आगामी टी-20 सीरीज पर टिकी हैं। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज को लेकर भारतीय स्क्वाड का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई टीम को कब जारी करेगा और किन खिलाड़ियों की वापसी संभव है, इस पर अहम जानकारी सामने आई है।

टीम इंडिया का ऐलान कब होगा?

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई 3 दिसंबर को टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। भारत ने पिछली टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने 3-1 से जीत हासिल की थी। उस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कुछ सीनियर और नियमित खिलाड़ियों की वापसी की पूरी उम्मीद है।

हार्दिक पांड्या की वापसी लगभग तय

हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में चोटिल होने के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में भारत को कई मैचों में एक भरोसेमंद ऑलराउंडर की कमी खली। हालांकि अब खबर है कि हार्दिक की फिटनेस में तेजी से सुधार हुआ है और चयन समिति उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दे सकती है। उनकी वापसी से टीम को बैटिंग और बॉलिंग दोनों विभागों में मजबूती मिलेगी।

शुभमन गिल भी कर सकते हैं कमबैक

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में ऐंठन होने के कारण आराम दिया गया था। वह पहले टेस्ट के बाद टीम से बाहर हो गए थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वे टी-20 सीरीज में उपलब्ध रहेंगे। गिल टी-20 फॉर्मेट में स्थिरता और तेज रन गति दोनों दे सकते हैं, इसलिए उनका शामिल होना टीम के टॉप ऑर्डर के लिए महत्वपूर्ण होगा।

ऋतुराज गायकवाड को भी मिल सकता है मौका

टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए अहम योगदान देने वाले ऋतुराज गायकवाड पिछले कुछ समय से टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 सीरीज साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें फिर से मौका देकर टीम के बैकअप ओपनर और फ्लेक्सीबल बैटर के रूप में शामिल कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज भारत के लिए बेहद अहम होने वाली है, क्योंकि यह टीम संयोजन और खिलाड़ियों की वापसी का सही मौका साबित होगी। हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड की संभावित वापसी से टीम और भी मजबूत दिखाई दे सकती है। अब फैंस की नजरें 3 दिसंबर पर टिकी हैं, जब टीम इंडिया का स्क्वाड औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह