रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रायपुर में कैसा है Team India का रिकॉर्ड? रोहित की कप्तानी में हुआ था कमाल, आंकड़ें दे रहे गवाही

IND vs SA: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला वनडे 2023 में हुआ था।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रांची में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी, जिसकी मदद से सीरीज में उन्होंने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की कोशिश रहेगी कि किसी भी तरह यह मैच जीतकर वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा जाए।

रायपुर में ऐसा है भारत का रिकॉर्ड?

रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से नया मैदान है और यहां आज तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला गया है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना पहला और एकमात्र वनडे साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से आसान जीत हासिल की थी। इसके बाद से अब तक इस मैदान पर कोई वनडे मुकाबला नहीं हुआ। ऐसे में रायपुर में भारत का रिकॉर्ड सौ प्रतिशत जीत वाला रहा है और टीम इसे बरकरार रखना चाहेगी।

2023 में खेले गए मुकाबले की झलक

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पिछले वनडे में मेहमान टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम सिर्फ 108 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद संयमित बल्लेबाजी की और 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। कप्तान रोहित शर्मा ने उस मैच में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। शुभमन गिल 40 रन बनाकर नाबाद लौटे थे, जबकि विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए थे। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

पहले वनडे में कोहली का दमदार प्रदर्शन

रांची में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने भी 57 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने मुकाबले पर पकड़ बनाई और अंत में जीत हासिल की। रायपुर में भी फैन्स की निगाहें इन्हीं दोनों सीनियर्स पर टिकी रहेंगी। टीम चाहेगी कि कोहली और रोहित एक बार फिर मजबूत आधार देकर मैच को अपने पक्ष में ले आएं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह