India vs South Africa Live Score, 1st Test Day 3 (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team): साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। 124 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला अब 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने के इरादे से भारतीय टीम उतरेगी और सीरीज को बराबर करने पर नजरें होगी।
भारत ने 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही। लंच तक भारत ने अपने दोनों ओपनर को गंवा दिया। भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (00) और केएल राहुल (01) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इन दोनों को तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने विकेट के पीछे कैच कराया। उसके बाद एक छोर पर वाशिंगटन सुंदर जमे रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। वहीं अंत में अक्षर पटेल ने 26 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम 93 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को 30 रनों से गंवा दिया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर 123 रन की बढ़त हासिल की थी। उसकी तरफ से कप्तान तेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन बनाए। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की थी।