भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20: भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव! यहां जानें पिच रिपोर्ट और संभावित टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीत चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाना है। जिसे जीतने के लिए भारतीय टीम हर मुमकिन कोशिश करेगी। जिसके लिए भारत अपने टीम में बदलाव कर सकता है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज बुधवार को टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 8 बचे होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में आज के मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने मिल सकते हैं।

दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीत चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला टी20 भारतीय टीम ने 61 रन से जीता था। लेकिन दूसरे मैच में गेराल्ड कोएट्जी और ट्रेस्टन स्टब्स ने बाजी पलटकर दक्षिण अफ्रीका को हारा हुआ मैच जिता दिया। जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। ऐसे में तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर भारत मजबूत बढ़त के लिए भारतीय टीम में बदलाव कर सकती है।

प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव

वैसे देखें तो भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में बदलाव करने में कम फोकस करती है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन अक्षर पटेल की जगह रमनदीप सिंह को जगह मिल सकती है।

तीसरे टी20 मुकबाले के लिए पिच रिपोर्ट

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है। पिछले कुछ सालों में सेंचुरियन की पिच पर पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी और उछाल देखने को मिला है। इस पिच पर तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्ज़ी और एनकाबायोमेजी पीटर।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब