भारत-पाक मुकाबला का वेदर रिपोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women World Cup 2025: भारत-पाक के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन, रद्द हो सकता है ये मैच

Colombo Weather Forecast om 5th Oct. : महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो सकता है। आज पूरे दिन बारिश की संभावना है।

उज्जवल सिन्हा

India Women vs Pakistan Women, Colombo Weather Forecast: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आज रविवार 5 अक्टूबर को आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के छठे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर शानदार शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तान को बांग्लादेश से हार झेलनी पड़ी है और अब वह पहली जीत की तलाश में है। लेकिन इस बड़े मुकाबले में मौसम बन सकता है बाधा। कोलंबो में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को इसी मैदान पर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आज कोलंबो का मौसम क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा सकता है। दोपहर 2:30 बजे के आसपास हल्की गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस समय तापमान करीब 28°C रहेगा और बारिश की संभावना लगभग 33% है। मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे होनी है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है।

3:30 से 4:30 बजे के बीच बारिश तेज हो सकती है और इसकी संभावना बढ़कर 60% तक पहुंच सकती है, जिससे खेल में बाधा आ सकती है। हालांकि, शाम होते-होते यानी 5:30 बजे के बाद बारिश थोड़ी कम होने की उम्मीद है। 6:30 बजे के बाद आसमान में बादल तो बने रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना घटकर 20–24% तक रह जाएगी। हालांकि, मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रह सकता है। उम्मीद है आज का खेल देखने को मिले।

कब तक है इस मुकाबले का कट-ऑफ टाइम

बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं हो पाता, तो रात 8 बजे तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद भी खेल शुरू नहीं हो सका, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर, आज के मैच पर मौसम का खतरा बना हुआ है। फैंस को बारिश से परेशान होना पड़ सकता है, लेकिन शाम को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, डायना बेग, ऐमन फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार , सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सईदा आरूब शाह।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना