भारत-पाकिस्तान (पोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

India vs Pakistan Match Tickets: एशिया कप की टिकट बिक्री शुरू हो गई है। एसीसी ने टिकट की कीमतों और खास ऑफर्स की घोषणा भी कर दी है। फैंस अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

India vs Pakistan Match Tickets On Sale: एशिया कप की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगा। जबकि इसका फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एशिया से 8 टीमें भाग ले रही है। एशिया कप के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने मैचों के लिए टिकट बुकिंग करने के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है।

एशिया कप के दौरान 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस महामुकाबले के लिए एसीसी ने टिकट पोर्टल ओपन कर दिया है। एसीसी के प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि फैंस प्लैटिनम लिस्ट से टिकट खरीदते समय कुछ खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इन नए ऑफर्स में तीन अलग-अलग तरह के टिकट पैकेज को शामिल किया गया हैं।

एसीसी द्वारा तीन तरह के टिकट पैकेज की जानकारी दी गई है। जिसमें फैंस कोई भी पैकेज खरीद सकते हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...

पैकेज 1: इसमें ग्रुप A के मैचों के टिकट शामिल हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीम शामिल हैं। शुरुआती कीमत AED 475 (INR 11,000) है।

पैकेज 2: इसमें सुपर 4 मैचों के टिकट शामिल हैं। शीर्ष दो टीमें सुपर 4 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 20 सितंबर से शुरू होगा। इस पैकेज की शुरुआती कीमत AED 525 (INR 12,500) है।

पैकेज 3: एक तीसरा पैकेज भी तैयार किया गया है। जिससे प्रशंसक दो सुपर 4 मैचों - A2 बनाम B2 (25 सितंबर), A1 बनाम B1 (26 सितंबर) और एशिया कप फाइनल (28 सितंबर) के टिकट बुक कर सकेंगे। शुरुआती कीमत AED 525 (INR 12,500) है।

अगले कुछ दिनों में टिकट ऑफलाइन भी मिलेंगे। फैंस दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और जायद क्रिकेट स्टेडियम, अबूधाबी की टिकट डायरेक्ट भी टिकट खरीद सकेंगे। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। नीचे शेड्यूल दिया जा रहा है, आप शेड्यूल देखकर भी टिकट बुक कर सकते हैं।

एशिया कप का शेड्यूल

तारीख
दिन
समूह
टीम 1
टीम 2
स्थान
समय (IST)
9 सितंबर
मंगलवार
B
अफगानिस्तान
हांगकांग
अबू धाबी
रात 8:00
10 सितंबर
बुधवार
A
भारत
यूएई
दुबई
रात 8:00
11 सितंबर
गुरुवार
B
बांग्लादेश
हांगकांग
अबू धाबी
रात 8:00
12 सितंबर
शुक्रवार
A
पाकिस्तान
ओमान
दुबई
रात 8:00
13 सितंबर
शनिवार
B
बांग्लादेश
श्रीलंका
अबू धाबी
रात 8:00
14 सितंबर
रविवार
A
भारत
पाकिस्तान
दुबई
रात 8:00
15 सितंबर
सोमवार
A
यूएई
ओमान
अबू धाबी
शाम 5:30
15 सितंबर
सोमवार
B
श्रीलंका
हांगकांग
दुबई
रात 8:00
16 सितंबर
मंगलवार
B
बांग्लादेश
अफगानिस्तान
अबू धाबी
रात 8:00
17 सितंबर
बुधवार
A
पाकिस्तान
यूएई
दुबई
रात 8:00
18 सितंबर
गुरुवार
B
श्रीलंका
अफगानिस्तान
अबू धाबी
रात 8:00
19 सितंबर
शुक्रवार
A
भारत
ओमान
अबू धाबी
रात 8:00
20 सितंबर
शनिवार
सुपर फोर
B1
B2
दुबई
रात 8:00
21 सितंबर
रविवार
सुपर फोर
A1
A2
दुबई
रात 8:00
23 सितंबर
मंगलवार
सुपर फोर
A2
B1
अबू धाबी
रात 8:00
24 सितंबर
बुधवार
सुपर फोर
A1
B2
दुबई
रात 8:00
25 सितंबर
गुरुवार
सुपर फोर
A2
B2
दुबई
रात 8:00
26 सितंबर
रविवार
सुपर फोर
A1
B1
दुबई
रात 8:00
28 सितंबर
मंगलवार
फाइनल
दुबई
रात 8:00

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान