भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup के फाइनल में ऐसी रही भारत की कहानी, इन खिलाड़ियों पर होगी तीसरी बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच गई है। जहां भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। आईए जानते हैं कि टीम इंडिया का अब तक फाइनल में रिकॉर्ड कैसा रहा है।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया भर के करोड़ों प्रशंसकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। भारतीय टीम ने 2026 के फाइनल में पहुंचते ही एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारत ने 2007, 2014 और 2024 में खिताबी मुकाबले खेले थे।

अब रविवार, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले, आइए जानते हैं टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के अब तक के शानदार और उतार-चढ़ाव भरे सफर के बारे में...

2007 के पहले सीजन में युवा टीम ने की थी ऐतिहासिक शुरुआत

टी20 विश्व कप के पहले ही सीजन (2007) में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली युवा ब्रिगेड ने इतिहास रच दिया था। जोहान्सबर्ग में खेले गए उस रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर पहला विश्व कप जीता था। इस जीत के सूत्रधार गौतम गंभीर रहे थे, जिन्होंने 54 गेंदों पर 75 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी।

2014 में ढाका में टूटा था खिताब का सपना

साल 2014 में भारत दूसरी बार फाइनल में पहुंचा, जहां उसका सामना श्रीलंका से हुआ। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को दुर्भाग्यवश 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने इस जीत के साथ अपना एकमात्र टी20 खिताब हासिल किया था।

2024 में विराट की पारी से मिली थी दूसरी ट्रॉफी

करीब एक दशक के इंतजार के बाद, भारत ने 2024 में तीसरी बार फाइनल का रुख किया। इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बेहद कड़े मुकाबले में भारत ने 8 रनों से जीत दर्ज कर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती। इस जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

एक बार फिर 2026 इतिहास दोहराने का मौका

अब 2026 में, भारत के पास अपनी बादशाहत बरकरार रखने का अद्भुत अवसर है। टीम इंडिया के पास मौका है कि वह टी20 विश्व कप के इतिहास में अपने खिताब को डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाए। अहमदाबाद की पिच और घरेलू दर्शकों का समर्थन भारत के लिए एक बड़ा 'बूस्ट' साबित हो सकता है।

अब तक सिर्फ एक मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा व लगातार 2 मैचों के प्लेयर ऑफ द मैच रहे संजू सैमसन को एक और अच्छी शुरुआत देनी होगी। साथ ही ईशान किशन व कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी मैच जिताऊ पारी का इंतजार है। अगर टॉप ऑर्डर के 4 बल्लेबाजों में से केवल 2 भी अच्छी पारी खेल गए तो टीम इंडिया को तीसरा खिताब जीतने व टाइटल डिफेंड करने से कोई रोक नहीं पाएगा।

गेंदबाजी बनी चिंता की सबब

पिछले 2 मैचों से भारतीय टीम की गेंदबाजी जरुर चिंता की सबब है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती-अर्शदीप सिंह पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर पाया है। उम्मीद है कि इस पर टीम प्रबंधन ने मेहनत की होगी और गेंदबाज बल्लेबाजों की मदद करने के लिए अपना सबकुछ झोंकने के लिए तैयार होंगे। अगर ये दोनों गेंदबाज किफायती गेंदबाजी कर गए तो टीम इंडिया की राह आसान हो जाएगी। अब देखना है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली यह टीम न्यूजीलैंड की चुनौती को कैसे पार करती है और अपना खिताब बरकरार रखकर किस तरह से एक नया कीर्तिमान बनाती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच मीटिंग जारी, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह