जामठा में मैच देखने पहुंचे शशि थरूर (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा के मुरीद हुए शशि थरूर; जामठा में जड़ा शानदार अर्धशतक तो खड़े होकर बजाईं तालियां

India vs New Zealand Nagpur: नागपुर में नीली जर्सी का सैलाब! जामठा स्टेडियम में गूंजा 'इंडिया-इंडिया'। अभिषेक शर्मा के अर्धशतक पर शशि थरूर ने बजाई तालियां। पढ़ें मैच का पूरा रोमांच।

प्रिया जैस

Shashi Tharoor in Nagpur: जामठा स्टेडियम में 3 साल बाद आयोजित टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले ने पूरे शहर को क्रिकेटमय कर दिया। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर था क्योंकि उन्हें हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को लाइव देखने का अवसर मिलने वाला था। अंतिम 11 घोषित होते ही दर्शकों में निराशा हुई लेकिन मैदान में शानदार खेल देखकर सबको खुशी मिल गई।

स्टेडियम हुआ हाउसफुल

सुरक्षा कारणों और यातायात व्यवस्था से बचने के लिए दोपहर 2 बजे से स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। तिरंगा लहराते, भारत माता की जय और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। उत्तर सिविल लाइंस में टिकट काउंटर पर भी लंबी कतारें रहीं जिससे साफ हुआ कि क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी कम नहीं हुई है।

शशि थरूर पहुंचे मैच देखने

मुकाबले में उस वक्त अलग ही माहौल बन गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर स्टेडियम में मैच का आनंद लेते नजर आए। वे पूरे मुकाबले के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठकर खेल की हर बारीकी को ध्यान से देखते रहे। मैच के दौरान जैसे ही अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक पूरा किया, शशि थरूर अपनी सीट से खड़े हो गए और जोरदार तालियों के साथ उनका अभिवादन किया।

उनके इस व्यवहार ने खेल भावना की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी इस पल को खास माना और अभिषेक शर्मा की पारी की जमकर सराहना की। वीआईपी दर्शकों की मौजूदगी और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी ने मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा दिया।

क्रिकेट के प्रति दीवानगी इस हद तक दिखी कि कुछ प्रशंसक अलग अंदाज में स्टेडियम पहुंचे। नागपुर और विदर्भ के क्षेत्रों से प्रशंसक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे जिससे वे आकर्षण का केंद्र बने।

जब 40,000 दर्शकों ने गाया राष्ट्रगान

  • मैच शुरू होने से पहले ही तीन चौथाई दर्शक पहुंच चुके थे।
  • दोनों टीमें मैदान पर पहुंचीं, भारत का राष्ट्रगान शुरू होते ही मौजूद सभी दर्शकों ने अपनी जगह खड़े होकर राष्ट्रगान किया।
  • खास बात रही कि भारत के राष्ट्रगान से पहले न्यूजीलैंड का भी राष्ट्रगान हुआ उस समय भी सभी दर्शक अपनी जगह खड़े रहे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान