आज करो या मरो का मुकाबला! कितने बजे शुरू होगा Ind Vs Nz मुकाबला, मोबाइल या टीवी पर लाइव देखना है तो क्या करें?  
क्रिकेट

आज करो या मरो का मुकाबला! कितने बजे शुरू होगा Ind Vs Nz मुकाबला, मोबाइल या टीवी पर लाइव देखना है तो क्या करें?

India vs New Zealand ODI series: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में, सीरीज जीत के लिए दोनों टीमें तैयार। लाइव देखें स्टार स्पोर्ट्स और जियो होटस्टार पर।

अर्पित शुक्ला

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का फैसला करने वाला मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया राजकोट में दूसरा मैच हारने के बाद घरेलू मैदान पर अपनी दबदबा दोबारा कायम करने के इरादे से उतरेगी। ब्लैककैप्स ने पिछले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी, जिससे तीसरे मैच में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आज जो भी टीम यह मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम हो जाएगी। हम आपको बताएंगे कि आज का मुकाबला लाइव देखने के लिए किन प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया जा सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम ने वडोदरा में खेले गए वनडे में भारतीय बल्लेबाजी को 7 विकेट पर 284 रन तक सीमित कर दिया था। कीवी गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके थे। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, लेकिन 191 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे समय में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए 112 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को संभाला।

285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अपने दोनों ओपनर डेवोन कॉनवे (16) और हेनरी निकोल्स (10) को जल्दी गंवा दिया। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में विल यंग और डेरिल मिचेल ने भारतीय टीम को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन साझेदारी निभाई और भारतीय स्पिन गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। यंग ने 87 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को यादगार जीत दिलाई।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए टॉस कब होगा?

इस मुकाबले के लिए टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले दोपहर 1:00 बजे होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच का प्रसारण कहां होगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड क्या है?

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, आयुष बडोनी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), अदी अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब