भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, भारत 243 रनों से पीछे, जायसवाल-गिल नाबाद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। यह मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। यह मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब टीम इंडिया की कोशिश रहेगी की वह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबर करने की कोशिश में रहेगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।

दूसरे टेस्ट से जुड़ी अपडेट्स और लाइव स्कोर जानने के लिए हमारे साथ बने रहें....

पहले दिन का खेल खत्म

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पारी का आगाज कर दिया है। यशस्वी जायसवाल नाबाद 6 रन और शुभमन गिल नाबाद 10 रन पर हैं। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए। फिलहाल अभी भी भारत 243 रन से पीछे है।

रोहित शर्मा शून्य पर आउट

भारत की पारी का आगाज हो गया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए हैं। उन्हें टिम साउथी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। क्रिज पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल मौजूद हैं। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/1 है।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर सिमटी

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम की पहली पारी में 259 रनों पर सिमट गई है। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 23.1 ओवरों में 59 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने अच्छी बल्लेबाजी की है। कॉनवे ने 76 रन और रवींद्र ने 65 रनों का योगदान दिया।

ग्लेन फिलिप्स और टिम साउथी आउट

न्यूजीलैंड का सातवां विकेट ग्लेन फिलिप्स के रूप में गिरा। वह 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुंदर ने पवेलियन लौटाया है। जबकि आठवां विकेट टिम साउदी के रूप में गिरा, वह 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया। क्रिज पर मिशेल सेंटनर और एजाज पटेल मौजूद हैं। 77 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 247/8 है।

डेरिल मिशेल आउट

न्यूजीलैंड के 6 विकेट गिर गए हैं। डेरिल मिशेल 54 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया। क्रीज पर अब ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सेंटनर मौजूद हैं। 66 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 216/6 है।

सुंदर ने झटके दो विकेट, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 201 रन

भारतीय टीम को चौथी कामयाबी रचिन रवींद्र के रूप में मिली। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 65 रन पर आउट किया। उसके बाद टॉम ब्लंडल को भी उन्होंने शिकार बनाया। वह केवल 3 रन बनाकर आउट हुए। टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 201/5 है। भारत के लिए अश्विन ने तीन और सुंदर ने दो विकेट अपने नाम किए हैं।

न्यूजीलैंड का स्कोर 185 रन

न्यूजीलैंड ने 56 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 185 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगा लिया है। जबकि मिशेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अश्विन ने बनाया डेवोन कॉनवे को शिकार

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा है। डेवोन कॉनवे 141 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया है। क्रीज पर रचिन रवींद्र और डेरिल मिशेल हैं। 46 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 143/ 3 है।

न्यूजीलैंड का स्कोर 120 रन

38 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान के साथ 120 रन है। कॉनवे 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। रचिन रवींद्र 16 रन बनाकर डटें हुए हैं। जबकि भारत के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 115 गेंदों में 59 रन बनाए हैं। क्रीड पर डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र मौजूद है। 34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 111/2 है।

लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 92 रन

लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन है। इस समय क्रीज पर ड्वेन कॉन्वे और रचीन रवींद्र हैं। ड्वेन कॉन्वे ने 47 रन और रचीन रवींद्र 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और विल यंग पैवलियन लौट गए हैं। अब तक भारत के लिए दोनों विकेट रवि अश्विन ने नाम है।

विल यंग बने अश्विन का शिकार

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। वह भी अश्विन का शिकार बने। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस समय ड्वेन कॉन्वे और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 76/2 है।

अश्विन ने टॉम लैथम को पहुंचाया पवेलियन

भारत को पहली कामयाबी अश्विन ने दिलाई। रवि अश्विन ने कीवी कप्तान टॉम लैथम को आउट किया। टॉम लैथम ने 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस समय ड्वेन कॉन्वे और विल यंग क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 44/1 है।

न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन

न्यूजीलैंड का स्कोर 7 ओवर के बाद 30 रन है। टॉम लैथम 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। ड्वेन कॉन्वे 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज अभी भी विकेट के तलाश में हैं।

शुरू हुई न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने पारी का आगाज कर दिया है। भारत की तरफ से पहला ओवर आकाशदीप ने फेंका।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, अजाज पटेल और विलियम ओ'रूर्के।

नमस्कार! हमारे लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आप यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट से जुड़े अपडेट्स और लाइव स्कोर देख पाएंगे। हमारे साथ बने रहें।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा