श्रेयस अय्यर (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला

IND vs ENG: ब्रिस्टल में खेले जा रहे चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI और कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा।

अर्पित शुक्ला

Ind Vs Eng 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।

टॉस जीतने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पहले दो मुकाबलों में हमने जिस निडर अंदाज से खेल दिखाया, उसे जारी रखना चाहते हैं। हालांकि हमारा निष्पादन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आज नया दिन है और टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।" उन्होंने आगे कहा, "हमें सकारात्मक क्रिकेट खेलना है, लेकिन परिस्थितियों को भी समझना होगा। विकेट और हवा की दिशा के अनुसार खुद को ढालना जरूरी है। पिच पर अच्छी घास है और हमें देखना होगा कि यह कैसे खेलती है।"

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बयान

टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने आपस में काफी बातचीत की है। टीम का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है। आज के मैच में देखते है कि चीजें कैसी रहती हैं। मैच के दौरान कोशिश रहेगी कि अच्छी बातचीत जारी रहे। हमारी प्लेइंग इलेवन में इतने अनुभवी और अच्छे खिलाड़ी हैं कि हर कोई खुलकर अपनी बात को सबके सामने रख सकता है। लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्वलेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, विल जैक, आदिल राशिद, जोश टोंग, रेहान अहमद

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा