रोहित शर्मा (सोर्स- एक्स) 
क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, फॉर्म में लौटे कप्तान, दूसरे ODI में जड़ा अर्धशतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत के लिए खुशखबरी आई है। आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके फॉर्म में लौटने का संकेत है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जा रहा है, जहां से भारत के लिए खुशखबरी आई है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया है।

दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पीछले काफी समय से अपने फॉर्म से बाहर चल रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। कई लोगों ने, साथ ही कई दिग्गजों ने भी उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे दी थी, लेकिन आज उन्हें अर्धशतक जड़कर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में रोहित ने केवल दो रन बनाए थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने धमाल मचाया है। 30 गेंदों अपने अर्धशतक पूरा किया है। जिसके बाद भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली है। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका फॉर्म में लौटना भारत के लिए काफी जरूरी था।

इतना ही नहीं इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान और कोच रोहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 267 वनडे मैचों में 10,889 रन से ज्यादा बना चुके हैं। जबकि द्रविड़ ने 344 वनडे खेले और कुल 10,889 रन बनाए हैं, लेकिन अब रोहित ने उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन पर ऑलआउट हो गए। जिसके बाद भारत को अब जीत के लिए 305 रनों की जरूरत है। इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम की ओर से बेन डकेट और जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने अर्धशतक जड़े। वहीं भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए।

वहीं भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया है। कप्तान रोहित अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि गिल भी अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। भारत को जीत के लिए 305 रन की जरूरत है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO