भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप 2025 में बांग्लादेश से भिड़ंत, टीम इंडिया आज जीती तो फाइनल में पहुंचना लगभग तय

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को दुबई में सुपर-4 का मुकाबला खेला जाना है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को दुबई में सुपर-4 का मुकाबला खेला जाना है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने की होगी। यदि इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज कर लेती है तो फिर उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। ऐसे में सूर्या एंड कंपनी के लिए इस मैच में जीत जरूरी है।

भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अब तक अपने सभी चार मैच जीत चुकी है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को दो बार शिकस्त दी है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहली बार सामना होगा। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम अपने चार में से तीन मैच जीत चुकी है। इस टीम ने हांगकांग के खिलाफ 7 विकेट, जबकि अफगानिस्तान के विरुद्ध 8 रन से जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से मुकाबला जीत चुकी है।

दोनों टीमों में दमदार खिलाड़ी

भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शुभमन गिल से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा बिखेर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम को कप्तान लिटन दास और तौहीद हिरदॉय से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान भारतीय बल्लेबाजों को कुछ हद तक परेशान कर सकते हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच उम्मीद के मुताबिक धीमी रही है। इसकी वजह से मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बनाना मुश्किल है। बुधवार को दुबई में काफी गर्मी रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2009 से अब तक 17 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 16 मैच अपने नाम किए। इसी बीच बांग्लादेशी टीम महज 1 ही मुकाबला जीत सकी। भारत ने इस टीम के विरुद्ध लगातार आठ मैच अपने नाम किए हैं।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

बांग्लादेश टीम का स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और तंजीद हसन तमीम।

एजेंसी इनपुट के साथ

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां

जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2... अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

साला, भाई, भौजाई... सबकी JSSC में रैंक! कौन हैं अभय तिवारी, पोस्टर लेकर विधानसभा क्यों पहुंचे छात्र?

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब