भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AUS U-19 vs IND U-19: दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का रहा दबदबा, 279 रन पर गिरे 17 विकेट

Australia U-19 vs India U-19: भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन 17 विकेट गिरे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 रनों की बढ़त लेकर दिन समाप्त किया।

उज्जवल सिन्हा

Australia U19 vs India U19, 2nd Youth Test: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच खेले दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 7 अक्टूबर से शुरू हुआ। दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे। पहले दिन ही ऐसा लग रहा था कि दोनों टीमें ऑलआउट हो जाएगी। हालांकि भारतीय टीम ने अंत मे शानदार बल्लेबाजी करते हुए बढ़त भी बना ली और दिन को बेहतर तरीके से खत्म किया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 135 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया का शुरुआत बेहद खराब रहा। एलेक्स टर्नर 6, सिमोन बज 0 और जेड हॉलिक 7 रन बनाकर आउट हो गए। विल मालाजचुक 10 और जेडन ड्रेपर 2 रन बनाकर आउट हो गए।

एलेक्स ली यंग का अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की यूथ टीम ने महज 32 रनों पर ही पांच विकेट गंवा दिए। उसके बाद एलेक्स ली यंग और यश देशमुख के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। छठे विकेट के लिए दोनों 59 रन जोड़े। यश देशमुख 22 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद केसी बर्टन 9, चार्ल्स लैचमूंड 1, विल ब्रयरोम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। एलेक्स ली यंग ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतकीय पारी खेली। ली यंग के रूप में अंतिम विकेट गिरा। ली यंग ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के के साथ 66 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। उद्धव मोहन ने 23 रन देकर 2, हेनिल पटेल ने 21 रन देकर 3, दीपेश ने 22 रन देकर 1 और खिलन पटेल ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेट दिया।

जवाब में भारतीय पारी का हाल भी कुछ ऐसा रहा। भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही। इस बार पारी का आगाज करने विहान मल्होत्रा और आयुष म्हात्रे उतरे। विहान 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आयुष म्हात्रे भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। 18 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवा दिए। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने वेदांत के साथ कुछ रन जोड़े।

वैभव 20 रन बनाकर आउट हो गए। 41 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा। उसके बाद राहुल और वेदांत के बीच लगभग 40 रनों की साझेदारी हुई। राहुल कुमार 9 रन बनाकर आउट हो गए। 80 के स्कोर पर राहुल, 81 के स्कोर पर वेदांत और 82 के स्कोर पर हरवंश पंगालिया आउट हो गए। महज तीन रन पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए। वेदांत 25 रन बनाकर आउट हुए।

खिलन और हेनिल पटेल ने संभाली पारी

उसके बाद खिलन पटेल और हेनिल पटेल ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर लगभग अर्धशतकीय साझेदारी की। खिलन पटेल 22 रन बनाकर आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के पास 9 रनों की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया के लिए केसी बर्टन ने 3 और विल बायरोम ने 2 विकेट चटकाए।

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?