IND vs AUS 5th T20 Live Upadate 
क्रिकेट

IND vs AUS 4th T20I Highlight: भारत ने 48 रन से जीता मुकाबला, अक्षर-दुबे को मिले 2-2 विकेट

IND vs AUS 4th T20 Highlight: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मुकाबलों की सीरीज के चौथे मैच में 48 रन से हराया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए इस जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Australia 4th T20 Highlight: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में  48 रन से हरा दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से टीम इंंडिया ने सीरीज के चौथे मैच को 48 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले के लिए अक्षर पटेल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम इंडिया को अहम योगदान दिया। उन्होंने बल्लेबाजी में 11 गेंदों का सामना करते हुए तेज तर्रार अंदाज में 21 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट और जॉश इंग्लिश को आउट कर 2 विकेट अपने नाम किए।

हालांकि इस मुकाबले में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं लगाई, लेकिन उपकप्तान शुभमन गिल ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। गिल को नॉथन एलिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 28 रन बनाए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे में 22 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 रन बनाए।

India vs Australia Live Score: 119 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया

भारत के द्वारा दिए गए 167 रनों के पीछा करते हुए कंगारू टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान मिचेल मार्श ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 25 रन की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 20 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सका। इस हिसाब से टीम इंडिया ने सीरीज के चौथे मैच 48 रन से अपने नाम किया।

India vs Australia Live Score: वाशिंगटन सुंदर ने झटके दो गेंद में दो विकेट

वाशिंगटन सुंदर ने 17वें ओवर में दो गेंदों पर लगातार दो विकेट झटके हैं। जिस कारण ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट पवेलियन लौट चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 17 गेंद में 52 रन की जरूरत है।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में छठा बड़ा झटका लग चुका है। इस बार ग्लेन मैक्सवेल क्लीन बोर्ड आउट हुए। उन्हें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ मार्कस स्टाइनिस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 27 गेंद में 61 रन की जरूरत है।

India vs Australia Live Score: भारत को मिली पांचवीं सफलता

टीम इंडिया को जॉश फिलिपी के रूप में पांचवीं सफलता मिल चुकी है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ 5 रन के स्कोर पर मार्कस स्टाइनिस खेल रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 38 गेंद में 69 रन की जरूरत है।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

इस मुकाबले में शिवम दुबे को उनका दूसरा और टीम इंडिया को उसका चौथा विकेट मिल चुका है। दुबे ने टिम डेविड को 14 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी  के लिए मार्कस स्टाइनिस बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ जॉश फिलिपी 8 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस वक्त 12 ओवर के बाद 95/4 है।

India vs Australia Live Score: मिचेल मार्श कैच आउट

ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले का बड़ा झटका लग चुका है। कप्तान मिचेल मार्श 30 रन के स्कोर पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे हैं। उन्हें तेज गेंदबाज शिवम दुबे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ टिम डेवड 2 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9.3 ओवर के बाद 74/3 है।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, स्कोर 67/2

भारत के लिए दूसरी सफलता भी अक्षर पटेल के ओवर से आई। उन्होंने 12 रन के स्कोर पर जोश इंग्लिश को क्लीन बोर्ड किया। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8.2 ओवर के बाद 67/2 है। दूसरी तरफ कप्तान मिचेल मार्श 30 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

India vs Australia Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

पावरप्ले के 4.5वीं गेंद पर भारत को पहली सफलता मिल चुकी है। अक्षर पटेल ने 25 रन के स्कोर पर मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 39/1 विकेट है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जोश इंग्लिश आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान मिचेल मार्श 12 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

India vs Australia Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 167 रन का स्कोर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 167 रन का स्कोर खड़ा किया। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 168 रन बनाने होगें। भारत के लिए इस मुकाबले में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका। टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 रन उपकप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्हें नॉथन एलिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 28 रन बनाए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे में 22 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल 11 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने लिए। एलिस ने शुभमन गिल, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। वहीं, एडम जैम्पा ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा को आउट किया। जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टाइनिस को 1-1 विकेट मिला।

India vs Australia Live Score: अर्शदीप सिंह कैच आउट

भारत को 19.4 ओवर पर 8वां झटका लग चुका है। अर्शदीप सिंह कैच आउट हो चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 164 रन पहुंच चुका है। अब भारत के पास इस अपनी पारी की 2 गेंद शेष हैं।

India vs Australia Live Score: टीम इंडिया को लगा सातवां झटका

भारतीय टीम को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में 7वां झटका लग चुका है। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 18.5 ओवर के बाद  15/7 है। क्रीज पर अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह मौजूद हैं।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिली चौथी सफलता

ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता मिल चुकी है। सूर्यकुमार यादव 20 रन बनाकर पवेलियन जा चुके हैं। उन्हें बार्टलेट ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जितेश शर्मा आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 15.2 ओवर के बाद 125/2 है।

India vs Australia Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका, स्कोर 121/3

शुभमन गिल के रूप में भारत को तीसरा झटका लग चुका है। गिल ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं।

India vs Australia Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, स्कोर 88/2

शुवम दुबे के रूप में भारत को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें तेज गेंदबाज नॉथन एलिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दुबे ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ शुभमन गिल 30 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन पर खेल रहे हैं।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली सफलता

इस मुकाबले में भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। शर्मा ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। उन्हें एडम जैम्पा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। दूसरे तरफ गिल 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

India vs Australia Live Score: पहले पावरप्ले तक भारत तक स्कोर 45/0

टीम इंडिया ने पहले पावरप्ले तक 49 रन का स्कोर बना लिया है। वहीं, टीम ने कोई विकेट नहीं खोया है। इस वक्त क्रीज पर गिल 26 रन पर तो अभिषेक शर्मा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपने पहले विकेट की तलाश में हैं।

India vs Australia Live Score: पहले ओवर में 3 रन

भारत की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मैदान पर आए हैं। पहला ओवर खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 3 रन बनाए।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम जैम्पा।

India vs Australia Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं, जबकि भारतीय टीम ने अपनी पिछली संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया है।

India vs Australia Live Score: पिच रिपोर्ट

कैरारा ओवल पर अब तक केवल दो इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले गए हैं और यह मैदान बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित माना जाता है। बिग बैश लीग के आंकड़ों के मुताबिक यह मैदान बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के हिसाब से छठे नंबर पर रहा है, जहां रन बनाना आसान तो है लेकिन नई गेंद से गेंदबाजों को स्विंग और उछाल भी मिलती है। इसलिए दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती हैं।

India vs Australia Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 21 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। वहीं, 12 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी, जबकि दो मुकाबले बिना नतीजे के रहे। यानी इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा कंगारू टीम पर साफ तौर पर भारी रहा है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि तीसरे टी20 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में बराबरी कर ली।

India vs Australia Live Score: मौसम अपडेट

फैंस के लिए राहत की खबर है कि चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले पर बारिश का कोई खतरा नहीं मंडरा रहा है। क्वींसलैंड में मैच के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि दर्शकों को 40 ओवरों का पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि मेलबर्न में भी मौसम ने थोड़ी रुकावट डाली थी। लेकिन इस बार क्वींसलैंड में आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला यादगार बन सकता है।

India vs Australia Live Score: कैरारा ओवल का अब तक का रिकॉर्ड

क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में अब तक टी-20 इंटरनेशनल के केवल दो ही मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने एक मैच जीता है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम भी एक बार विजेता बनी है। इस मैदान का सबसे कम स्कोर 108/6 रहा है, जो दक्षिण अफ्रीका ने बनाया था, जबकि सबसे बड़ा स्कोर 145/9 दर्ज है। दिलचस्प बात यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी।

India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्‍तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, महली बियर्डमैन, जोश फिलिप और तनवीर संघा।

India vs Australia Live Score: भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और हर्षित राणा।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट