भारतीय महिला क्रिकेट टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

महिला टी20 विश्व कप: प्रैक्टिस मैचेस में कैरेबियन आर्मी और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी इंडिया, टटोलेगी नब्ज

भारत महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले दुबई में दो अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की है।

मृणाल पाठक

दुबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। वहीं भारत विश्व कप से पहले दुबई में दो प्रैक्टिस मुकाबले भी खेलेगा। जहां टीम इंडिया की पहली भिड़ंत वेस्टइंडीज से होनी है, यह मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी।

महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा जिससे प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मुकाबले में उतारने की स्वीकृति होगी। किसी भी ग्रुप की दो टीम अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से नहीं भिड़ेंगी। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को जगह मिली है। तीन अक्टूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यूएई में स्थानांतरित किया गया है।

अभ्यास मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 28 सितंबर: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)
  • 28 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (आईसीसीए 1, दुबई)
  • 29 सितंबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (सेवेंस, दुबई)
  • 29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज (आईसीसीए 2, दुबई)
  • 29 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (आईसीसीए 1, दुबई)
  • 30 सितंबर: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)
  • 30 सितंबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (आईसीसीए 2, दुबई)
  • एक अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (सेवेंस, दुबई)
  • एक अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (आईसीसीए 2, दुबई)
  • एक अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (आईसीसीए 1, दुबई)

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

रिजर्व प्लेयर्स – उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट