भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

India Team Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर विदेशी दौरे तक, भारतीय टीम के लिए व्यस्त रहेगा साल

India Cricket Team full schedule 2026: भारतीय टीम के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। जनवरी से दिसंबर तक शेड्यूल टाइट रहने वाला है। इस दौरान भारत को विदेशी दौरा और आईसीसी टूर्नामेंट भी खेलना है।

उज्जवल सिन्हा

Indian Team Schedule For 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 अब तक के सबसे व्यस्त सालों में से एक होने वाला है। टीम इंडिया नए साल में घरेलू सीरीज, विदेशी दौरे और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट खेलने वाली है। भारतीय टीम साल 2026 में कुल 6 सीरीज खेलेगी। इसमें टी20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम भी शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी से लेकर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के चुनौतीपूर्ण दौरों तक, शुभमन गिल की टीम लगातार मैदान पर सक्रिय रहेगी।

भारतीय टीम को साल 2026 में सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं उसके बाद फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज शामिल होगी। फिक्स्चर की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन सटीक तारीखों का अभी इंतजार है।

इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी करेंगे और शुभमन गिल वनडे टीम की कमान संभालेंगे। उसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है। साल का अंत भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ करेगी। यह सीरीज भारत में खेला जाएगा। आइए, जानते हैं साल 2026 में भारतीय टीम को कब और कितने मुकाबले खेलने है...

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी साल की शुरुआत

टीम इंडिया 2026 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से वनडे सीरीज से होगी और यह सीरीज 31 जनवरी को टी20 मैचों के साथ समाप्त होगी। यह सीरीज नए साल में भारत का पहला इंटरनेशनल असाइनमेंट होगी।

फरवरी में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

एक दशक के लंबे इंतजार के बाद भारत एक बार फिर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मौजूदा चैंपियन टीम घरेलू धरती पर अपना खिताब बचाने का लक्ष्य रखेगी। भारत में आयोजित होने के कारण इस बार भारतीय टीम से वर्ल्ड कप में कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होगी। वर्ल्ड कप के बाद मई तक भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में बिजी रहेंगे। इस दौरान भारतीय टीम को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारत अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा। इस दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच शामिल होंगे। फिक्स्चर तय हो चुका है, लेकिन सटीक तारीखें अभी फाइनल नहीं हुई हैं।

इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान और शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान होंगे। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखेंगे।ल

भारतीय टीम अगस्त में करेगी श्रीलंका का दौरा

अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन यह भारत के लिए साल का महत्वपूर्ण रेड-बॉल असाइनमेंट होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को अब कुल 9 टेस्ट मुकाबले और खेलने है। जिसकी शुरुआत अगस्त 2026 से होगी। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने उतरेगी।

19 सिंतबर से एशियाई खेलों में भारतीय टीम लेगी हिस्सा

भारत 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेगा। पारंपरिक रूप से बीसीसीआई इस इवेंट के लिए दूसरी टीम भेजता है। पिछले एडिशन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब देखना होगा कि इस टीम में किसे मौका मिलता है।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज का करेगी मेजबानी

एशियाई खेलों के दौरान सीनियर टीम घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। इसमें 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। इस दौरान एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखाई देंगे।

अक्टूबर-नवंबर 2026 में होगा न्यूजीलैंड का दौरा

अक्टूबर के अंत में टीम इंडिया दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड जाएगी। भारत का यह दौरा नवंबर तक चलेगा। न्यूजीलैंड में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए, इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की अग्नि परीक्षा होगी। वहीं वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की चमक देखने को मिलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ होगा साल का समापन

भारत 2026 का समापन श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ करेगा। इसमें 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। यह साल टीम इंडिया के लिए एक्शन और रोमांच से भरपूर रहेगा। 2026 टीम इंडिया के लिए सफलताओं और चुनौतियों से भरा साल होने वाला है। घरेलू और विदेशी दौरे, आईसीसी टूर्नामेंट और एशियाई खेलों के साथ, भारत का क्रिकेट कैलेंडर खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए बेहद व्यस्त रहेगा।

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल साल 2026 के लिए

महीना टूर्नामेंट / दौरा मैच विवरण स्थान
जनवरी 2026 न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 3 ODI, 5 T20 भारत
फरवरी - मार्च 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 55 T20 भारत, श्रीलंका
जून 2026 अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 1 टेस्ट, 3 ODI भारत
जुलाई 2026 इंग्लैंड का भारत दौरा 2026 3 ODI, 5 T20 भारत
अगस्त 2026 भारत का श्रीलंका दौरा 2026 2 टेस्ट श्रीलंका
सितंबर 2026 भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026 3 T20 अफगानिस्तान
सितंबर - अक्टूबर 2026 वेस्ट इंडीज का भारत दौरा 2026 3 ODI, 5 T20 भारत
अक्टूबर - नवंबर 2026 भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026 2 टेस्ट, 3 ODI, 5 T20 न्यूजीलैंड
दिसंबर 2026 श्रीलंका का भारत दौरा 2026 3 ODI, 3 T20 भारत

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग