भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Team India की 8 महीने के लिए टेस्ट क्रिकेट से छुट्टी, साल 2026 में कुछ ऐसा है भारत का शेड्यूल

Indian Cricket Team: साउथ अफ्रीका ने भारत को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर बड़ी हार दी। इस हार के बाद टीम इंडिया को अगले टेस्ट मैच के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team 2026 Full Cricket Schedule:​ भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2025 की आखिरी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से 2-0 की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पहला टेस्ट भारत 30 रनों से हारा, जबकि दूसरे टेस्ट में गुवाहाटी में टीम इंडिया को 408 रनों से करारी शिकस्त मिली। इस हार के साथ भारत का टेस्ट सीजन समाप्त हो गया है और अब टीम लगभग आठ महीनों तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेगी।

अगला टेस्ट मैच जून 2026 में

भारत अब जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, इसलिए भारत के अंक तालिका पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लंबे अंतराल के बाद यह मैच खिलाड़ियों को टेस्ट रीदम में लौटने का मौका देगा।

श्रीलंका दौरा होगा बेहद महत्वपूर्ण

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम दो महीने बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगी। यहां दो टेस्ट खेले जाएंगे, जो WTC 2025-27 के लिए बेहद अहम होंगे। भारत का मौजूदा प्रदर्शन कमजोर रहा है, ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ इन मैचों से WTC पॉइंट्स प्रतिशत सुधारना जरूरी होगा।

न्यूजीलैंड दौरा बनेगा अगली बड़ी चुनौती

इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। यहां भारत दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड की तेज और उछालभरी पिचें हमेशा भारत के लिए चुनौती रही हैं, इसलिए इस सीरीज का सीधा असर WTC में भारत की स्थिति पर पड़ेगा।

साल 2026 का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम

साल 2026 की शुरुआत भारत न्यूजीलैंड के भारत दौरे से करेगा, जहां जनवरी में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे। इस बड़े आयोजन के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के लगातार टूर पर व्यस्त रहेगी।

2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

जनवरी 2026

भारत vs न्यूजीलैंड (होम)- 3 वनडे, 5 टी20I

7 फरवरी – 8 मार्च 2026

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (भारत/श्रीलंका में आयोजन)

जून 2026

भारत vs अफगानिस्तान (होम)- 1 टेस्ट, 3 वनडे

जुलाई 2026

भारत vs इंग्लैंड (अवे)- 3 वनडे, 5 टी20I

अगस्त 2026

भारत vs श्रीलंका (अवे)- 2 टेस्ट (WTC 2025-27)

सितंबर 2026

भारत vs अफगानिस्तान (अवे)- 3 टी20I

सितंबर- अक्टूबर 2026

भारत vs वेस्टइंडीज (होम)- 3 वनडे, 5 टी20I

अक्टूबर- नवंबर 2026

भारत vs न्यूजीलैंड (अवे)- 2 टेस्ट (WTC 2025-27), 3 वनडे, 5 टी20I

दिसंबर 2026

भारत vs श्रीलंका (होम)- 3 वनडे, 3 टी20I

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ