भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी

India achieve a milestone in T20I: भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ मैदान में उतरते ही इतिहास रच दिया। भारत अब टी20 इंटरनेशनल में 250वां मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

India achieve a milestone in T20I: एशिया कप 2025 के 12वें मुकाबले में भारतीय टीम में इतिहास रच दिया। ओमान के खिलाफ शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने उतरते ही एक बड़ा कारनामा किया। यह मुकाबला भारत का टी20 इंटरनेशनल में 250वां मैच है। भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने टी20 आई में 250 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।

ओमान टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सामना करने वाली 19वीं टीम बन गया है। दो बार की टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 32-32 मुकाबले खेले हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत 31 बार मैदान पर उतरा है।भारत दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अब तक जिन भी टीमों के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, हर एक के खिलाफ उसकी जीत प्रतिशत 50 से अधिक रही है।

टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का परिणाम

विपक्षी टीम मैच खेले जीत हार बिना परिणाम / टाई
अफगानिस्तान 9 8 0 1
ऑस्ट्रेलिया 32 20 11 1
बांग्लादेश 17 16 1 0
इंग्लैंड 29 17 12 0
हांगकांग 1 1 0 0
आयरलैंड 8 8 0 0
नामीबिया 1 1 0 0
नेपाल 1 1 0 0
नीदरलैंड्स 1 1 0 0
न्यूज़ीलैंड 25 14 10 0/1
ओमान 1 - - -
पाकिस्तान 14 11 3 -
स्कॉटलैंड 2 1 0 1
दक्षिण अफ्रीका 31 18 12 1
श्रीलंका 32 22 9 1
यूएई 2 2 0 0
अमेरिका (USA) 1 1 0 0
वेस्टइंडीज 30 19 10 1
ज़िम्बाब्वे 13 10 3 0

मौजूदा एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक खेले गए ग्रुप ए के दोनों मैच जीत लिए हैं। आठ बार की एशिया कप विजेता टीम ने बुधवार (10 सितंबर) को दुबई में मेज़बान यूएई पर नौ विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया। वहीं आज 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा है।

सबसे अधिक टी20I मैच खेलने वाली टीमें

टीम T20I प्रदर्शन जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं
पाकिस्तान 275 157 107 4 7
भारत 250 166 71 6 6
न्यूज़ीलैंड 235 123 95 10 7
वेस्टइंडीज 228 95 119 3 11
श्रीलंका 212 96 109 5 2
भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय के सबसे छोटे प्रारूप में 250 मैच पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ वह दुनिया की दूसरी टीम बन गया है जिसने इतने या उससे अधिक टी20I मुकाबले खेले हैं। इस सूची में पाकिस्तान 275 मैचों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। भारत अब पाकिस्तान के बाद 250 या उससे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन चुका है।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा