भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बना दिया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है।

उज्जवल सिन्हा

India vs Zimbabwe, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 8वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सबसे बड़ा टोटल बनाकर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया।

इस विशाल टोटल के साथ भारतीय टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप एडिशन में भी सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इससे पहले इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे। अब भारत ने उसी टीम के खिलाफ 256 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च टीम स्कोर

टीम स्कोर मैच स्थान वर्ष
श्रीलंका 260/6 श्रीलंका बनाम केन्या जोहानेसबर्ग 2007
भारत 256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम 2026
वेस्टइंडीज 254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे वानखेड़े स्टेडियम 2026
आयरलैंड 235/5 आयरलैंड बनाम ओमान कोलंबो (SSC) 2026
इंग्लैंड 230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वानखेड़े स्टेडियम 2016
साउथ अफ्रीका 229/4 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वानखेड़े स्टेडियम 2016
श्रीलंका 225/5 श्रीलंका बनाम ओमान पल्लेकेले 2026

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से पांच रन से चूके

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 20 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। अगर भारतीय टीम 260 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहती तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन जाती। हालांकि, भारतीय टीम ने इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 5 रन पीछे रह गई।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सर्वोच्च स्कोर

कुल स्कोर ओवर विपक्षी टीम स्थान तारीख
256/4 20 जिम्बाब्वे चेन्नई 26 फरवरी 2026
218/4 20 इंग्लैंड डरबन 19 सितंबर 2007
210/2 20 अफगानिस्तान अबू धाबी 3 नवंबर 2021
209/9 20 नामीबिया दिल्ली 12 फरवरी 2024
205/5 20 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 24 जून 2024
196/5 20 बांग्लादेश नॉर्थ साउंड 22 जून 2024
193/6 20 नीदरलैंड्स अहमदाबाद 18 फरवरी 2026
192/2 20 वेस्टइंडीज मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) 31 मार्च 2016
188/5 20 ऑस्ट्रेलिया डरबन 22 सितंबर 2007
186/5 20 साउथ अफ्रीका ग्रोस आइलेट 2 मई 2010
186/5 20 जिम्बाब्वे मेलबर्न 6 नवंबर 2022
184/6 20 बांग्लादेश एडिलेड 2 नवंबर 2022

भारतीय टीम ने तोड़ा अपना लगभग 20 साल पुराना रिकॉर्ड

सबसे बड़े टोटल के साथ भारतीय टीम ने लगभग 20 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर 2007 में बना था, जब टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा, लेकिन अब भारत ने 256 रन बनाकर उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित