भारतीय टीम (सौजन्यः BCCI- एक्स)  
क्रिकेट

IND vs BAN: कानपुर में ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप, टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से दी मात

कानपुर टेस्ट में भारत ने जो खेल दिखाया है उससे साफ पता चलता है कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ वो मुकाबला जीता है, जो ड्रॉ की तरफ जा रहा था। बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करके भारत ने WTC के फाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान कर ली है। 2-0 से सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बना लिया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिए है। बारिश की वजह से ढाई दिन का खेल धूल जाने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था की मैच बेनतीजा रह जाएगा। लेकिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन खेल का मुजाहिरा पेश करते हुए मैच को नतीजे की तरफ मोड़ दिया।

कानपुर टेस्ट में भारत ने जो खेल दिखाया है उससे साफ पता चलता है कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ वो मुकाबला जीता है, जो ड्रॉ की तरफ जा रहा था। बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करके भारत ने WTC के फाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान कर ली है। 2-0 से सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बना लिया है।

भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ

कानपुर टेस्ट में पहले दिन का खेल भी बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था। उसके बाद दूसरे और तीसरे दिन का खेल धुलने के बाद जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तब ऐसा लग रहा था कि मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकलेगा, लेकिन भारत ने असंभव को संभव करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। विरोधी टीम को भी यह अंदाजा नहीं हुआ होगा कि वह इस ड्रॉ होते हुए मुकाबले में हार जाएंगे। लेकिन भारत के आक्रामक खेल ने सबको चौंका दिया।

यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

इतना ही नहीं भारत की दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पहली पारी में भी भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 72 रन की पारी खेली थी। हालांकि वह दूसरी पारी में 51 रन बनाकर आउट हो गए।

कानपुर टेस्ट में रिकॉर्ड की झड़ी

कानपुर टेस्ट में भारत ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत ने कानपुर टेस्ट में 10.1 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा दिए। इससे पहले टीम इंडिया ने यह कारनामा 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जब टीम ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे। वहीं 2001 के बाद से ही कोई दूसरी टीम यह मुकाम हासिल नहीं कर पाई है। 2001 में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 13.1 ओवर में 100 रन बनाए थे।

इसके अलावा टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी में छक्कों की बारिश की थी। जिसके साथ ही भारत के नाम रिकॉर्ड भी बना गया था। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?