India A vs UAE Live Score Updates, Asia Cup Rising Stars: राइजिंग स्टार्स एशिया कप के 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज इंडिया ए और यूएई के बीच मुकाबला दोहा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज भारतीय ए टीम को हर हाल में यूएई को हराना होगा। पाकिस्तान ए के खिलाफ मिली हार के बाद इंडिया ए के लिए यह मैच जीतना काफी अहम है। इस मैच से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए बने रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....
इंडिया- A की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।
पाकिस्तान A के खिलाफ खेलने वाली इंडिया A की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए गए हैं; आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के मुकाबले में यूएई ने इंडिया ए टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ऐसे में अब भारतीय ए टीम गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी, यह मुकाबला कुछ ही देर यानी 11:30 बजे से शुरू होगा।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अब से कुछ ही देर बाद भारत और यूएई मैच का टॉस होगा।
भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, तनुष कोटियन, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और शाहबाज अहमद।
यूएई: बेसिल हमीद (कप्तान), हरप्रीत भाटिया, अंश टंडन, अर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), ओमिड रहमान, जाहिद अली, नूर अयोबी, कार्ल डिसूजा, मोहम्मद शहदाद, उद्दिश सूरी, मोहम्मद मोहसिन, अवैस अली शाह, आयन मिस्बाह, आलम जहीर शाह और सोहाइब खान।
भारतीय टीम आज का मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफल हो जाएगी। ऐसे में भारतीय ए टीम आज इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। अगर उलटफेर हुआ तो तिलक वर्मा एंड टीम बाहर भी हो सकती है। यूएई के खिलाफ कागजों पर चुनौती कम मुश्किल लग सकती है।
ऐसे में भारत ए को सावधान रहना होगा। टीम फिलहाल ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इंडिया ए के लिए यूएई के खिलाफ ये मुकाबला करो या मरो जैसा हो रहा है। इंडिया ए को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।