वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों में बहस (Image- Social Media) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज

India A vs Sri Lanka A Controversy: वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के कुछ खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक और कथित धक्का-मुक्की के मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

अर्पित शुक्ला

Vaibhav Sooryavanshi Fight and India A vs Sri Lanka A Controversy: दांबुला में 15 जून को खेले गए इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले के बाद मैदान पर हुआ विवाद अब खिलाड़ियों के लिए महंगा साबित हुआ है। मैच समाप्त होने के बाद भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के कुछ खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक और कथित धक्का-मुक्की के मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने उन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है जो मैच के बाद हुए विवाद में शामिल थे। इनमें श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि वैभव सूर्यवंशी और हलम्बगे के बीच पहले तीखी बहस हुई थी, जो बाद में तनावपूर्ण माहौल में बदल गई और दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई थी।

खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती

हालांकि श्रीलंका क्रिकेट ने अब तक यह सार्वजनिक नहीं किया है कि किन खिलाड़ियों पर कितनी सजा लगाई गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवाद में शामिल खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती की गई है, लेकिन बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। इस मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका प्रदीप जयप्रगाश निभा रहे थे। उनके स्तर पर घटना की समीक्षा किए जाने के बाद संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। वहीं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी भारतीय खिलाड़ी पर भी कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है या नहीं।

बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी कार्रवाई

रिपोर्ट में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है। श्रीलंका ए के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को भी दंडित किया गया है। हालांकि वह विवाद को बढ़ाने वालों में नहीं, बल्कि उसे शांत कराने वालों में शामिल थे। जानकारी के अनुसार, जब वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलम्बगे के बीच बहस बढ़ी तो डिकवेला ने दोनों खिलाड़ियों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया था। बावजूद इसके उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, डिकवेला को सूर्यवंशी-हलम्बगे विवाद के कारण नहीं, बल्कि मैच के दौरान जरूरत से ज्यादा अपील करने के आरोप में दंडित किया गया है। इसी वजह से उनकी मैच फीस में भी कटौती की गई।

सुपर ओवर तक पहुंचा था मुकाबला

गौरतलब है कि इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था और नतीजा सुपर ओवर में निकला था। मैच के खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं।

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट