केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

केएल राहुल भारतीय टीम के बिना पहुंचे इंग्लैंड, लायंस के खिलाफ इस टीम के लिए खेलेंगे स्टार बल्लेबाज

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक मुकाबला 6 जून से शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए भारत ए की टीम के साथ केएल राहुल भी जुड़ गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

नॉर्थम्पटन: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक मुकाबला कल 6 जून से शुरू होगा। भारत ए के लिए इस मुकाबले में केएल राहुल भी खेलते नजर आएंगे। पिछला मुकाबला दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था। अब सभी की नजरें इस मुकाबले पर होगी। उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके इंग्लैंड खिलाफ मजबूती से उतरेगी।

भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून होने के कारण राहुल ने टेस्ट टीम से पहले अभ्यास के लिये ब्रिटेन पहुंचने का फैसला किया। पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मुंबई से रवाना होगी। इंग्लैंड में दो शतक लगा चुके राहुल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सीनियर सदस्य हैं।

इंग्लैंड में राहुल किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके हैं। राहुल ने 58 टेस्ट में 33 . 57 की औसत से रन बनाये हैं लेकिन उन्हें अधिकांश सफलता शीर्षक्रम में मिला है। अब देखना है कि वह इसी क्रम पर उतरते हैं या इसमें बदलाव किया जाता है । गिल और साइ सुदर्शन को भी दूसरा चार दिवसीय मैच खेलना था लेकिन आईपीएल के कारण नहीं खेल सके । दोनों को लीड्स पर होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व सिर्फ टीम के भीतर अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल सकेगा।

दूसरे टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

टेस्ट टीम के सदस्यों में से छह ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला मैच खेला जो ड्रॉ रहा। तेज गेंदबाज आकाश दीप दूसरे मैच में खेलेंगे । यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और करूण नायर ने पहले मैच में रन बनाये थे । ऐसी संभावना है कि रूतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को इस मैच में मौका दिया जाये ।

तेज गेंदबाज हरफनमौला के लिये शार्दुल ठाकुर और नीतिश रेड्डी में से एक का चयन होगा । दोनों ने कैंटरबरी में पहला मैच खेला लेकिन ठाकुर ने रेड्डी से ज्यादा गेंदबाजी की । फिटनेस कारणों से रेड्डी आईपीएल में भी ज्यादा नहीं खेल सके थे । अगर एक बार फिर सपाट पिच मिलती है तो राहुल एंड कंपनी के लिये तैयारियों के लिहाज से यह अच्छा नहीं होगा ।

भारत ए : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करूण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुतार, तनुष कोटियान, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, रूतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे , हर्ष दुबे । (एजेंसी इनपुट के साथ) 

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता